कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर को दी श्रद्धांजलि


रांची, 10 मई (हि.स.)। घरेलू रसोई गैस की कीमत एक हजार रुपये से अधिक होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रांची के डोरंडा राजेन्द्र चौक पर गैस सिलेंडर को माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी। साथ ही आंटा, नींबू और तेल को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं राजेश गुप्ता के नेतृत्व में सौ की संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि हमें अच्छे दिन नहीं चाहिए। हमारे पुराने 2014 वाले ही दिन वापस कर दीजिए और देशवासियों पर रहम कीजिए। दया कीजिए एवं कृपा कीजिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन भी किया और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता फिरोज रिजवी मुन्ना, कुमुद रंजन, कुंदन कुजूर, अभिषेक साहू, दिलीप कुमार, विनोद सिन्हा, रणजीत महतो आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Share this story