फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार

फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार


हरिद्वार, 10 मई (हि.स.)। वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश और उसके पुत्र पर घर में घुसकर गाली गलौज और फर्जी मुकदमे के मामले में फरार चल रहे आरोपित दंपती रामशरण विश्नोई और उसकी पत्नी तथा अन्य दो आरोपियों को कोर्ट के आदेश के बाद बीती रात मायापुर पुलिस ने आरोपित रामचरण विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसकी पत्नी व अन्य आरोपित फरार होने में कामयाब हो गए।

पुलिस ने आरोपित डॉक्टर को आज कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। विदित हो बीती 4 अगस्त, 2021 को भवानी शरण विश्नोई उसकी पत्नी सुषमा विश्नोई व मध्य प्रदेश का रहने वाला अभिषेक शर्मा उसकी पत्नी निशी परस्ते ने एक राय होकर पत्रकार वेद प्रकाश चौहान के घर में घुसकर मारपीट करते हुए घर में तोड़फोड़ करते हुए गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने बीती रात न्यायालय के आदेश पर मायापुर चौकी पुलिस व नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपित भवानी शरण बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पत्नी आरोपित सुषमा विश्नोई घर से फरार हो गयी है। अन्य दोनों आरोपित अभिषेक शर्मा व उसकी पत्नी निशी परस्ते भी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। प्रेस क्लब अध्यक्ष व सदस्यों ने तीनों आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत

Share this story