पालिका के अधिकारियों ने हटाए फड़, पीछे-पीछे लगते गए

पालिका के अधिकारियों ने हटाए फड़, पीछे-पीछे लगते गए


नैनीताल, 10 मई (हि.स.)। नैनीताल नगर पालिका की ओर से मंगलवार को एक बार फिर नगर के मल्लीताल पंत पार्क से गुरुद्वारे तक लगने वाले फड़ों का निरीक्षण किया।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एवं तहसीलदार नवाजीश खलिक की मौजूदगी में लगभग एक घंटे चले इस अभियान का फड़ व्यवसायियों पर कोई असर दिखता नजर नहीं आया। एक ओर से पालिका व प्रशासन निर्धारित समय शाम चार से छह बजे से पूर्व लगे फड़ो को हटाते चल रहे थे, वहीं उनके पीछे-पीछे फड़ फिर से लगते जा रहे थे। इस दौरान पालिका की टीम ने 4 फड़वालों का 500-500 रुपए का चालान भी किया। पालिका की टीम में प्रभारी कर अधीक्षक सुनील खोलिया, कर निरीक्षक हिमांशु चंद्रा, राजस्व निरीक्षक राय सिंह व जगदीश चंद्र आदि भी शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. नवीन जोशी

Share this story