बरसात से पूर्व नगर निगम करेगा सभी नाले, नालियों की विशेष सफाई

बरसात से पूर्व नगर निगम करेगा सभी नाले, नालियों की विशेष सफाई


रांची, 10 मई (हि.स.)। असनी चक्रवात को देखते हुए रांची शहर के साथ कई अन्य क्षेत्रों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी वर्षा एवं जल जमाव की संभावना को देखते हुए नगर आयुक्त मुकेश कुमार के आदेशानुसार निगम क्षेत्रांतर्गत बरसात से पूर्व रांची नगर निगम द्वारा सभी नाले, नालियों की विशेष सफाई की जाएगी।

आगामी बरसात से पूर्व शहर के सभी वार्डों में विशेष रूप से नालियों की सफाई की जाएगी, ताकि बरसात के समय शहर के विभिन्न हिस्सों में होने वाली जल जमाव समस्या से निजात पाया जा सके। साथ ही साथ शहर के बड़े नालों की सफाई प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। सभी सुपरवाइजरों को यह निर्देश दिया गया है कि बरसात के क्रम में एवं बरसात के बाद यदि जल जमाव की स्थिति उत्पन्न होती है तो वैसी स्थिति में जल्द से जल्द समस्या का निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Share this story