Xiaomi और Redmi के सब फ़ोन हो जायेंगे अब नए, HyperOS के साथ होगा ये चमत्कार

शाओमी और रेडमी के ढेर सारे स्मार्टफोन, टैबलेट और अन्य डिवाइस नए होने वाले हैं। ऐसे हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि शाओमी अपने कई डिवाइसेस के लिए HyperOS रोलआउट करने वाला है। 
Xiaomi और Redmi के सब फ़ोन हो जायेंगे अब नए, HyperOS के साथ होगा ये चमत्कार 
टेक डेस्क, दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

दरअसल, Xiaomi ने अगले कुछ महीनों में कई स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए अपने लेटेस्ट यूजर इंटरफेस - HyperOS को एक्सेंड करने के लिए एक टाइमलाइन की घोषणा की है। यह सॉफ्टवेयर कंपनी के पुराने MIUI ऑपरेटिंग सिस्टम को रिप्लेस करेगा।

इसे पहली बार पिछले साल के अंत में Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro मॉडल के साथ पेश किया गया था। हाल ही में लॉन्च किया गया टॉप-ऑफ-द-लाइन Xiaomi 14 Ultra फोन भी एंड्रॉइड-14 पर बेस्ड हाइपरओएस पर चलता है। बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2024 में अपने इवेंट के दौरान, Xiaomi ने उन डिवाइसेस की लिस्ट का खुलासा किया जिन्हें जल्द ही स्टेबल हाइपरओएस अपडेट मिलेगा।

पहली छमाही में इन्हें मिलेगा अपडेट

कंपनी ने कहा कि Xiaomi 13, Xiaomi 13T, Xiaomi 12 के साथ-साथ Xiaomi 12T सीरीज को 2024 की पहली छमाही में यानी इस साल जून तक हाइपरओएस का एक स्टेबल अपडेट मिलेगा। यहां तक कि कुछ रेडमी फोन - जैसे Redmi Note 13 5G और  Redmi Note 12 5G सीरीज को भी यह अपडेट मिलने की बात कही गई है।

जून 2024 तक हाइपरओएस अपडेट प्राप्त करने के लिए निर्धारित Xiaomi और Redmi मॉडल्स की लिस्ट में - Xiaomi 13, Xiaomi 13 Pro, Xiaomi 13 Ultra, Xiaomi 13T, Xiaomi 13T Pro, Xiaomi 12, Xiaomi 12 Pro, Xiaomi 12T, Xiaomi 12T Pro, Redmi Note 13 5G, Redmi Note 13 Pro 5G, Redmi Note 13 Pro+ 5G, Redmi Note 12 5G, Redmi Note 12 Pro 5G और Redmi Note 12 Pro+ 5G शामिल हैं।

अन्य डिवाइस्स में, हाल ही में लॉन्च किए गए Xiaomi Pad 6S Pro, Xiaomi Watch S3 और Xiaomi Smart Band 8 Pro हाइपरओएस पर काम करते हैं। Xiaomi Pad 6 और Redmi Pad SE जैसे पुराने टैबलेट को भी इस साल जून के भीतर हाइपरओएस अपडेट मिलने की पुष्टि की गई है।

7 मार्च को लॉन्च होगा Xiaomi 14

शाओमी ने Xiaomi 14 को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है और अब इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा।  बता दें कि ब्रांड भारत में इसे 7 मार्च को लॉन्च करेगा। उम्मीद है कि फोन के भारतीय वेरिएंट में चीनी वेरिएंट के समान हीं स्पेसिफिकेशन देखने को मिल सकते हैं।

Share this story