Android 15 का धमाका! 50 से ज्यादा सैमसंग फोन और टैब में मिलेगा अपडेट

ऐसे में सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन यूजर्स यह जानने के लिए उत्सुक होंगे कि क्या उनके स्मार्टफोन और टैबलेट में नया एंड्रॉयड 15 अपडेट मिलेगा या नहीं। फिलहाल, सैमसंग ने ऐसे डिवाइसेस की लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन सैममोबाइल्स ने ऐसे डिवाइसेस का अनुमान लगाते हुए एक लिस्ट शेयर की है, जो नए एंड्रॉयड 15 अपडेट के लिए एलिजिबल हो सकते हैं।
उम्मीद है कि गूगल जुलाई 2024 के आसपास Android 15 को अंतिम रूप दे देगा। इसके बाद सैमसंग अपने अपकमिंग One UI 7 को नए एंड्रॉयड वर्जन में इंटीग्रेट करेगा, जिसमें कुछ और महीने लगने की संभावना है। यानी गैलेक्सी फोन यूजर्स को स्टेबल वर्जन के लिए अभी इंतजार करना होगा।
किन गैलेक्सी डिवाइसों को Android 15 मिलने की संभावना है?
हालांकि इस बात की कोई निश्चित लिस्ट नहीं है कि किस डिवाइस को अपडेट मिलेगा, लेकिन सैमसंग ने अपने ज्यादातर डिवाइसेस के लिए अपडेट प्रदान करने का वादा जरूर किया है।
ऐसे में एक अनुमान लगाया जा सकता है कि सैमसंग के किन डिवाइसेस को Android 15 पर बेस्ड वन यूआई 7 अपडेट मिलेगा। सैममोबाइल ने ऐसे कुछ फोन और टैब की लिस्ट तैयार की है...
Galaxy S series
Galaxy S24 Ultra, Galaxy S24+, Galaxy S24, Galaxy S23 Ultra, Galaxy S23+, Galaxy S23, Galaxy S23 FE, Galaxy S22 Ultra, Galaxy S22+, Galaxy S22, Galaxy S21 FE, Galaxy S21 Ultra, Galaxy S21+, Galaxy S21
Galaxy Z series
Galaxy Z Fold 6, Galaxy Z Fold 5, Galaxy Z Flip 6, Galaxy Z Flip 5, Galaxy Z Fold 4, Galaxy Z Flip 4, Galaxy Z Fold 3, Galaxy Z Flip 3
Galaxy A series
Galaxy A73, Galaxy A72, Galaxy A54, Galaxy A53, Galaxy A34, Galaxy A33, Galaxy A25, Galaxy A24, Galaxy A23, Galaxy A15 (LTE+5G), Galaxy A14 (LTE+5G)
Galaxy Tab series
Galaxy Tab S9 FE+, Galaxy Tab S9 FE, Galaxy Tab S9 Ultra (Wi-Fi/5G), Galaxy Tab S9+ (Wi-Fi/5G), Galaxy Tab S9 (Wi-Fi/5G), Galaxy Tab S8 Ultra (Wi-Fi/5G), Galaxy Tab S8+ (Wi-Fi/5G), Galaxy Tab S8 (Wi-Fi/5G)
Galaxy F series
Galaxy F54, Galaxy F34, Galaxy F15
Galaxy M series
Galaxy M54, Galaxy M34, Galaxy M53, Galaxy M33, Galaxy M15