धमाकेदार लॉन्चिंग! इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर

Upcoming Smartphones in March: मार्च का महीना शुरू हो चुका हैं, जिसके इस हफ्ते में कई अपकमिंग स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने वाले हैं। जहां सैमसंग, वीवो, रिययलमी और शाओमी जैसे ब्रांडेड स्मार्टफोन शामिल किए गए हैं।
धमाकेदार लॉन्चिंग! इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर
टेक डेस्क, दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

ऐसे में अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो समझदारी यहीं होगी कि आपको थोड़ा सा इंतजार करना चाहिए। आइए, जानते हैं वो कौन से स्मार्टफोन हैं जिन्हें आप खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy F14

इसकी लॉन्चिंग डेट 4 मार्च हैं, जिसे दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा। इसकी संभावित कीमत 20 से 25 हजार रुपये तक की हैं। इसमें आपको सुपर एमोलेड की डिस्प्ले दी जाएगी। साथ ही इसमें 6000mAh की पावरफुल बैटरी सपोर्ट दिया जाएगा।

प्रोसेसर के लिए इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 6100+ का चिपसेट दिया जाएगा। जो 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ आएगा। इस लॉन्च इवेंट में A सीरीज के दो स्मार्टफोन Galaxy A55 और Galaxy A35 को भी लॉन्च किया जा सकता है। जिसके स्पेक्स और कीमत भी सामने आएं हैं।

Realme 12 Plus 5G

Realme का ये फोन 6 मार्च को लॉन्च होगा। जिसकी संभावित कीमत 20 हजार रुपये तक की हैं। इस हैंडसेट में Sony LYT 600 OIS कैमरा मिलेगा। साथ ही इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 7050 की चिपसेट साथ दी जाएगी। इसके अलावा ये 120Hz एमोलेड डिस्प्ले के साथ 67W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट में साथ मिलेगा।

Xiaomi 14

इसकी संभावित कीमत आप ग्राहकों को 50 से 60 हजार रुपए तक की हो सकती है। जहां आपको Xiaomi के दो स्मार्टफोन Xiaomi 14 Pro और Xiaomi 14 Ultra को पेश किया जाएगा। इसमें 6.36 इंच की डिस्प्ले के साथ 12 जीबी की रैम मिलती हैं। साथ ही आपको स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 का चिपसेट मिलेगी।

वहीं इस हैंडसेट में 50MP का Leica ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। जो 4610mAh की बैटरी और 90W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। जिसके कई फीचर्स भी सामने आएं हैं और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं।

Share this story