OnePlus का धमाका! इन पुराने स्मार्टफोन में भी मिलेगा Android 13 का अपडेट

वनप्लस फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने अपने एक पुराने फोन के लिए बड़ा ओएस अपडेट- Oxygen OS 14.0.0.700 रोलआउट किया है।
OnePlus का धमाका! इन पुराने स्मार्टफोन में भी मिलेगा Android 13 का अपडेट 
दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

कंपनी इस लेटेस्ट अपडेट को OnePlus 11 के लिए लाई है। अपडेट का साइज 1.05GB और इसका फर्मवेयर वर्जन IN: CPH2447_14.0.0.810(EX01) है। अपडेट में कंपनी नए फीचर्स के साथ बग फिक्स और जून का सिक्योरिटी पैच भी दे रही है। नए अपडेट में आपको फास्ट टच आइकन, इंप्रूव्ड ऐप ऐनिमेशन, क्विक सेटिंग्स ट्रांजिशन और ऑप्टिमाइज्ड ऐनिमेशन देखने को मिलेगा।

गेमिंग स्टेबिलिटी और तगड़े प्राइवेसी अपग्रेड

कंपनी का यह नया अपडेट डिवाइस में Gaussian Blur Effects भी ऑफर कर रहा है, जिसे आप ऐप खोलने और बंद करने पर देख पाएंगे। वनप्लस के नए अपडेट में विजेट ऐनिमेशन और इंप्रूव्ड विजेट डिस्प्ले भी दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए आपको इसमें कैलेंडर परमिशन और क्लिपबोर्ड प्राइवेसी मिलेगी।

Loan Pre-payment : बुद्धिमानी से चुकाएं कर्ज: जानिए लोन प्री-पेमेंट के 7 राज़

गेमिंग की बात करें, तो नया अपडेट गेमिंग स्टेबिलिटी और ब्लैक स्क्रीन फिक्स के साथ आता है। सिस्टम अपडेट्स में आपको लॉक स्क्रीन पैटर्न, म्यूजिक कंट्रोल्स और सिक्योरिटी पैच के साथ वॉल्यूम कंट्रोल फिक्स भी दे रही है।

अपडेट को ऐसे करें चेक

कंपनी इस लेटेस्ट अपडेट को छोटे बैचेज में रोलआउट कर रही है। वनप्लस 11 के यूजर अपडेट को मैन्युअली चेक कर सकते हैं। अपडेट डिवाइस तक पहुंचा है कि नहीं यह जानने के लिए आपको सेटिंग्स में दिए गए About This Phone ऑप्शन में जाना होगा।

यहां ऊपर दिए गए ब्लू रिबन को टैप करके आप अपडेट को चेक कर सकते हैं। अपडेट में कोई बग होने पर आप *#800# डायल करके बग को रिपोर्ट कर सकते हैं। यह अपडेट इंडियन यूजर्स के लिए रोलआउट हुआ है और इसके ग्लोबल रोलआउट भी जल्द किया जाएगा।

Suzuki Access 125 है हर राइड का परफेक्ट साथी, स्टाइल, दम के साथ मिलेंगे स्मार्ट फीचर्स

वनप्लस 11 के फीचर और स्पेसिफिकेशन

वनप्लस का यह फोन 16जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा डिस्प्ले 6.7 इंच का है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिलेगा। इसकी बैटरी 5000mAh की है, जो 100W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Share this story