WiFi पासवर्ड भूल गए? घबराइए नहीं, ये आसान ट्रिक्स चुटकियों में बताएंगी पासवर्ड!

अगर आप घर या फिर ऑफिस में लगे WiFi का पासवर्ड भूल गए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। 
WiFi पासवर्ड भूल गए? घबराइए नहीं, ये आसान ट्रिक्स चुटकियों में बताएंगी पासवर्ड!
टेक डेस्क, दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

कई बार ऐसा होता है कि किसी WiFi नेटवर्क से कनेक्ट होने के बाद यूजर्स पासवर्ड भूल जाते हैं क्योंकि हर बार पासवर्ड एंटर करने की जरूरत नहीं पड़ती और फोन में पासवर्ड सेव होने के बाद WiFi की रेंज में आते ही अपने-आप WiFi कनेक्ट हो जाता है। 

अपने एंड्रॉयड फोन या फिर iPhone में सेव किसी WiFi नेटवर्क का पासवर्ड भूल गए हैं तो बिना किसी लंबी प्रक्रिया से गुजरे या पासवर्ड बदले, इस पासवर्ड का पता लगाया जा सकता है। अक्सर यह हालात तब सामने आते है, जब कोई आपसे WiFi का पासवर्ड मांगता है लेकिन आपको खुद के फोन में कनेक्ट WiFi का पासवर्ड ही याद नहीं रहता। 

एंड्रॉयड यूजर्स ऐसे देख सकते हैं पासवर्ड

  • अपने स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाकर WiFi ऑप्शन ओपेन करें। ऐसा आप WiFi आइकन पर लॉन्ग-टैप करते हुए भी कर सकते हैं।
  • इसके बाद उस WiFi नेटवर्क पर टैप करें, जिसका पासवर्ड देखना चाहते हैं। 
  • यहां आपको Share या WiFi QR कोड विकल्प दिखेगा। इसपर टैप करें। 
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक QR कोड दिखने लगेगा और इसके ऊपर WiFi का पासवर्ड नजर आएगा। 
  • कोई यूजर चाहे तो अपने डिवाइस से यह QR कोड स्कैन करते हुए भी WiFi से कनेक्ट कर सकता है। 

iPhone यूजर्स ऐसे देख पाएंगे WiFi पासवर्ड

  • अगर आपके आईफोन में कनेक्ट किसी WiFi नेटवर्क का पासवर्ड पता करना है तो इसकी सेटिंग्स ओपेन करें और WiFi पर जाएं। 
  • यहां कनेक्टेड WiFi नेटवर्क पर टैप कर दें। 
  • इसके बगल में दिख रहे छोटे से i आइकन पर टैप करें।
  • फेस ID या टच ID इस्तेमाल करते हुए ही आप पासवर्ड अनलॉक कर सकेंगे। 
  • आखिरी में Auto Join ऑप्शन के नीचे इस नेटवर्क का पासवर्ड लिखा नजर आएगा, जिसे आप सेव या बाकियों के साथ शेयर कर सकते हैं। 

Share this story