लैपटॉप उद्योग में आएगी क्रांति, अब खींचते ही बड़ी हो जाएगी Laptop की स्क्रीन

कैसा हो अगर आप अपने लैपटॉप की स्क्रीन को अपनी जरूरत के हिसाब से खींचकर लंबा-चौड़ा कर सकें।
लैपटॉप उद्योग में आएगी क्रांति, अब खींचते ही बड़ी हो जाएगी Laptop की स्क्रीन 
टेक डेस्क, दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

सुनने में यह भले ही सपने जैसा लगता है कि लेनोवो अब इस सपने को हकीकत में बदलने वाला है। लेनोवो को हाल ही में मिले एक पेटेंट की बदौलत, इस फ्यूचरिस्टिक लैपटॉप का पता चला है। यह पेटेंट रोलेबल डिस्प्ले वाले लैपटॉप के लिए एक अद्भुत डिजाइन पेश करता है, जो वाकई में हमारे काम करने के तरीके और चलते-फिरते कंटेंट कंज्यूम करने के तरीके में एक क्रांतिकारी बदलाव लाने की क्षमता रखता है।

कैसे काम करेगी तकनीक?

दरअसल, इस इनोवेटिव लैपटॉप की बॉडी में एक फ्लेक्सिबल स्क्रीन लगी है। इस स्क्रीन में फिक्स्ड और मूवेबल पार्ट लगे हैं, जो आपकी जरूरत के हिसाब से स्क्रीन के साइज को एडजस्ट करते हुए, इसे छोटा-बड़ा कर सकते हैं।

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब लेनोवो ने रोलेबल लैपटॉप में अपना इंटरेस्ट दिखाया है। पिछले साल MWC में, लेनोवो ने रोलेबल OLED स्क्रीन वाला एक अनोखा प्रोटोटाइप लैपटॉप शोकेस किया था। 13 इंच का रोलेबल लैपटॉप अपने कॉम्पैक्ट फॉर्म में 12.7 इंच का डिस्प्ले प्रदान करता है, लेकिन यह एक बटन दबाते ही स्कीन वर्टिकली बढ़कर 15.3 इंच की हो जाती है।

लेकिन यह इतनी बड़ी बात क्यों है? दरअसल, ट्रेडिशनल लैपटॉप पोर्टेबिल होने के बावजूद, एक सीमित स्क्रीन प्रदान करते हैं। यह मल्टीटास्कर्स, क्रिएटिव  प्रोफेशनल्स या ऐसे किसी भी व्यक्ति के लिए एक प्रमुख समस्या हो सकती है जो बड़ी स्क्रीन चाहता हो।

लेनोवो की रोलेबल डिस्प्ले तकनीक इस समस्या का समाधान करती है और एक डायनामिक सॉल्यूशन पेश करती है जो आपके काम को आसान बनाता है।

रोलेबल डिस्प्ले के कई फायदे अनेक

रोलेबल डिस्प्ले के कई फायदे हैं। आप साइड-बाय-साइड डॉक्यूमेंट एडिटिंग के लिए, एक्सटेंडेट डिस्प्ले का यूज कर सकते हैं, सिनेमैटिक मूवी एक्सपीरियं ले सकते हैं और गेमिंग का मजा भी ले सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, इसके और भी अनेक फायदे हैं।

टेक्नोलॉजी फिलहाल शुरुआती फेज में

फिलहाल यह तकनीक अभी शुरुआती फेज में है। लेकिन रोलेबल स्मार्टफोन जल्द ही बाजार में आ सकते हैं, फोल्डेबल और रोलेबल लैपटॉप कई चुनौतियां भी पेश करते हैं। लेकिन यदि लेनोवो इन बाधाओं को दूर कर सकता है और इन लैपटॉप को उचित कीमतों पर उपलब्ध कराता है, तो इससे ट्रेडिशनल लैपटॉप सेगमेंट में बड़ी उथल-पुथल देखने को मिल सकती है।

ट्रांसपेरेंट लैपटॉप भी ला रहा लेनोवो

लेनोवो अपकमिंग मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (2024) में एक ट्रांसपेरेंट लैपटॉप कॉन्सेप्ट को भी पेश करने की योजना बना रहा है। लीक हुई तस्वीरों से बेजललेस डिस्प्ले का पता चलता है, जिसके मेन कंपोनेंट नॉन-ट्रांसपेरेंट भाग में रखे गए हैं। ऐसा लगता है कि लैपटॉप एक स्टाइलस को भी सपोर्ट करता है और विंडोज 11 पर चलता है। स्पेक्स और रिलीज डेट जैसे डिटेल MWC में सामने आने की उम्मीद है।

Share this story