देहरादून : सीएम धामी ने पत्नी के साथ किया पौधरोपण, सिटी पार्क में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम धामी ने पौधरोपण कर प्रदेशवासियों को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने शासकीय आवास परिसर में वृक्षारोपण किया।
देहरादून : सीएम धामी ने पत्नी के साथ किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
दून हॉराइज़न, देहरादून (उत्तराखंड)

सीएम धामी प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी। विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम धामी ने पौधरोपण कर प्रदेशवासियों को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने शासकीय आवास परिसर में वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सभी प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षों को लगाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों को बचाने के लिए संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अह्वाहन किया कि सभी परिवारों को जल संरक्षण में अपना योगदान देना होगा। हिमालय पर्वत की विश्व को स्वच्छ हवा और पानी देने में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए देवभूमि उत्तराखंड की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ, निवर्तमान मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, अपर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, उपाध्यक्ष एमडीडीए श्री बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

Share this story