रूड़की : दुष्कर्म और देह व्यापार के मामले में तीसरी आरोपी महिला हुई भी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक एक महिला ने दुष्कर्म और जबरन देह व्यापार कराने से संबंधित मुकदमा गंगनहर कोतवाली में दर्ज कराया था।
रूड़की : दुष्कर्म और देह व्यापार के मामले में तीसरी आरोपी महिला हुई भी गिरफ्तार

रुड़की। गाजियाबाद की महिला से दुष्कर्म और देह व्यापार कराने के मामले में पुलिस ने तीसरी आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला दो दिन पूर्व इसी मामले में जेल जा चुके आरोपी शाकिब की पत्नी है।

पुलिस के मुताबिक एक महिला ने दुष्कर्म और जबरन देह व्यापार कराने से संबंधित मुकदमा गंगनहर कोतवाली में दर्ज कराया था। उसने पुलिस को बताया था कि वह गाजियाबाद से नदीम के साथ काम के सिलसिले में रुड़की आई थी।

यहां नदीम ने अपने दोस्त शाकिब से मिलवाया। आरोप है कि शाकिब और उसकी पत्नी आयशा उर्फ खुशी निवासी मकान नंबर 387 प्रधान पट्टी बरला थाना छपार मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश पीड़िता को नशे का इंजेक्शन देकर उससे जबरन देह व्यापार कराते थे।

Share this story