लुधियाना में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हैरान कर देगा मामला

लोगों बताया कि गत रात घर से आवाजें आ रही थी और अंजू रो रही थी। इसके बाद जब मोहल्ले के लोग अगले दिन उनके घर गए तो भाभी ने लड़ना शुरू कर दिया। 
लुधियाना में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हैरान कर देगा मामला
न्यूज डेस्क, आरएनएस, लुधियाना (पंजाब)

लुधियाना (पंजाब)। लुधियाना में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला के शरीर पर जख्मों के निशान थे।

मृतक महिला की पहचान अंजू के रुप में हुई है। पुलिस द्वारा इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है। इसे लेकर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को बताया कि मृतक महिला अपने भाई-भाभी के साथ रहती थी।

उनके घर से अकसर चीखने-चिल्लाने की आवाजें आती रहती थी। उन्होंने कहा कि मृतक महिला और उसके भाई-भाभी को मोहल्ले में से कोई भी नहीं जानता था। वह दोनों मिलकर मृतक अंजू पर अत्याचार करते थे।

लोगों बताया कि गत रात घर से आवाजें आ रही थी और अंजू रो रही थी। इसके बाद जब मोहल्ले के लोग अगले दिन उनके घर गए तो भाभी ने लड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान उसने गुस्से में खुलासा किया की लड़की की मौत हो गई है।

इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।

बताया जा रहा है कि अंजू का उसके पति के साथ झगड़ा चल रहा था। इसके चलते वह अपने भाई-भाभी के साथ काफी समय से रह रही थी। वह दोनों मिलकर उस अंजू पर अत्याचार करते थे।

इसे लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस संदिग्ध मामले की जांच की जा रही है। लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके साथ ही  भाई-भाभी से पूछताछ की जा रही है।  

Share this story