NGT ने नगर निगम पर ठोका 25000 का जुर्माना, कूड़े के ढेर को हटाने में रही नाकाम

लुधियाना में गिल रोड के पास कूड़े के ढेर को हटाने में नाकाम रहने पर एनजीटी ने नगर निगम पर 25,000 रुपए का जुर्माना लगाया है।
लुधियाना नगर निगम को झटका, एनजीटी ने ठोका जुर्माना
न्यूज डेस्क, आरएनएस,  लुधियाना (पंजाब)

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने लुधियाना नगर निगम पर 25000 का जुर्माना लगाया है। बताया जा रहा है कि लुधियाना में गिल रोड के पास कूड़े के ढेर को हटाने में नाकाम रहने पर एनजीटी ने नगर निगम पर 25,000 रुपए का जुर्माना लगाया है।

एनजीटी का यह फैसला पब्लिक एक्शन कमेटी के सदस्य कुलदीप सिंह खैरा और कपिल अरोड़ा द्वारा दायर अपील के मामले में आया है।

जिसके अनुसार उन्होंने नवंबर 2022 में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में अपील की, लेकिन दावों के बावजूद नगर निगम समस्या का समाधान करने में विफल रहा।

Share this story