Punjab News : सीएम केजरीवाल के ट्वीट पर बोले भगवंत मान, तभी तो पंजाब बनेगा हीरो

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिह मान ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के एक ट्वीट को रिट्वीट किया है। 
Punjab News : सीएम केजरीवाल के ट्वीट पर बोले भगवंत मान, तभी तो पंजाब बनेगा हीरो
न्यूज डेस्क, दून हॉराइज़न, चंडीगढ़ (पंजाब)

उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आपने देश में ईमानदार और पारदर्शिता की राजनीति का जो दीपक जलाया है, उससे ज्योति लेकर पंजाब में उजाला कर रहे हैं। सीएम भगवंत मान ने कहा तभी तो पंजाब हीरो बनेगा।

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि इससे पहले पंजाब का सारा पैसा कुछ परिवार लूट लेते थे। जनता बेबस थी। जब से आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार आयी है, तेजी से व्यवस्था बदलने लगी है। 75 साल से इन लोगों ने लूटा है। समय लगेगा। लेकिन सब ठीक करेंगे।

पंजाब से भ्रष्टाचार हो गया खत्म

इस पर सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में जब से ईमानदार सरकार आई है, तब से लोगों का भला हो रहा है। पंजाब का राजस्व बढ़ा है। लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही पंजाब से भ्रष्टाचार खत्म हो गया है।

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में इस बार 13-0

उन्होंने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में इस बार 13-0 फतह करेंगे। ईमानदारी का ही नतीजा है कि आज लोगों कि पहली पसंद आम आदमी पार्टी है। इनक़लाब ज़िंदाबाद...

Share this story