CM मान पर मानहानि केस दर्ज होने पर सुखबीर बादल को रवनीत बिट्टू ने लिया निशाने पर

अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल द्वारा सी.एम मान पर मानहानि का केस दर्ज करने के मामले में कांग्रेसी सांसद रवनीत बिट्टू का बयान सामने आया है। बिट्टू ने सी.एम. मान का पक्ष लेते हुए सुखबीर बादल पर तीखा निशाना साधा है।
CM मान पर मानहानि केस दर्ज होने पर सुखबीर बादल को रवनीत बिट्टू ने लिया निशाने पर
न्यूज डेस्क, आरएनएस, चंडीगढ़ (पंजाब)

अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल द्वारा सी.एम मान पर मानहानि का केस दर्ज करने के मामले में कांग्रेसी सांसद रवनीत बिट्टू का बयान सामने आया है। बिट्टू ने सी.एम. मान का पक्ष लेते हुए सुखबीर बादल पर तीखा निशाना साधा है। बिट्टू ने कहा कि सुखबीर बादल कितनों पर मानहानि का केस करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि पंजाब में बेअदबी किसने करवाई थी।

उन्होंने कहा कि पंजाब के 3 करोड़ लोग और विदेश में बैठे 2 करोड़ पंजाबी सभी कह रहे हैं कि बादल सरकार के समय बरगाड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी हुई थी और बादल सरकार पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने में असफल रही थी। गौरतलब है कि सुखबीर बादल ने अपने परिवार झूठे आरोप लगाने पर मुक्तसर की अदालत में सी.एम. भगवंत मान के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया है।

लुधियाना में पंजाब सरकार की ओपन डिबेट में सी.एम. मान ने कहा था कि बादल परिवार ने हरियाणा में बालासर फार्म के लिए स्पेशल नहर निकाली थी। इसी कारण उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया है।

गत दिवस ही सुखबीर बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर मानहानि केस करने की बात कही थी। वहीं आज कांग्रेसी सांसद रवनीत बिट्टू सी.एम. भगवंत मान के पक्ष में उतर आए हैं और सुखबीर बादल को निशाने पर लेते हुए उन्हें कई तरह के सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।

बिट्टू ने कहा कि सुखबीर बादल की सरकार के समय घटे बरगाडी हत्याकांड में कई बेगुनाह की जानें चली गई थीं तथा निहत्थे लोगों पर गोलियां चलाई गई थीं। बिट्टू ने कहा कि बादल अब चाहे जितनी मर्जी माफी मांगे, लेकिन पंजाब के लोग उन्हें माफ करने वाले नहीं।

Share this story