सांप का रास्ता काटना शुभ या अशुभ होता है? जाने यहाँ

सांप का दिखना

आमतौर पर सांप का दिखना मन में डर पैदा करता है। लेकिन ज्योतिष और शास्त्रों के अनुसार इसका दिखना कुछ महत्वपूर्ण संकेत देता है।

सांप और भगवान शिव का संबंध

भगवान शिव जी के गले में आपने हमेशा सांप को देखा होगा। क्योंकि सागर मंथन के दौरान नागराज वासुकी ने सागर को मथने के लिए रस्सी का काम किया था। इस वजह से कई जगहों पर इन्हें पूज्यनीय माना जाता है।

सांप का रास्ता काटना

अगर सांप दाएं से बाएं रास्ता काट जाए तो यह शुभ संकेत माना जाता है। खासकर सावन के महीनों में इसे अच्छा माना जाता है। क्योंकि इसे भगवान शिव का संदेश वाहक समझा जाता है।

सफलता प्राप्त होती है

सांप का अचानक रास्ता काटना बहुत ही अच्छा माना जाता है। यह संकेत देता है कि आपके बिगड़े हुए काम जल्द ही बनने वाले हैं और जीवन में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है।

कब नहीं होता है शुभ

अगर आप किसी शुभ कार्य के लिए बाहर जा रहे हैं और सांप बाएं से दाईं ओर रास्ता काट जाए, तो यह अच्छा नहीं माना जाता है। यह अशुभ संकेत हो सकता है।

बिगड़ सकते हैं काम

सांप का बाएं से दाएं ओर रास्ता काटने का अर्थ हो सकता है कि आप जिस कार्य के लिए जा रहे हैं, वह सफल न हो। इसके अलावा, सांप का दिखना शत्रु का सूचक माना जाता है।

सफेद रंग का सांप

अगर आपको सफेद रंग का सांप दिख जाता है, तो यह अच्छा संकेत होता है। यह धन लाभ से जुड़ा संकेत देता है। इसके अलावा, जीवन में तरक्की भी लेकर आ सकता है।

Next : नेवला ही नहीं ये पक्षी भी है साँपों का कट्टर दुश्मन, इस नाम से मशहूर

यहाँ देखें