ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम बिज़नेस खेल मनोरंजन ऑटो गैजेट्स धर्म राशिफल आज का पंचांग
हेल्थ लाइफस्टाइल करियर ट्रेंडिंग
ब्रेकिंग
देहरादून में कल रात होगी एयर रेड और ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल, सायरन सुनकर न घबराएंउत्तराखंड में 10 IAS-PCS अधिकारियों के हुए तबादले, नैनीताल और अल्मोड़ा को मिले नए DMधामी सरकार का फैसला, अब इस नाम से जानी जाएगी निराश्रित महिला भरण-पोषण अनुदान योजनासीएम धामी ने 56 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी, कैंट की सड़क से कैचीधाम बाईपास तक होगा कामएक लाख घर, 5 लाख शौचालय और 12 लाख नल कनेक्शन; चौहान ने रखा सरकार का रिपोर्ट कार्डपरिसीमन और महिला आरक्षण पर भाजपा का समर्थन, महेंद्र भट्ट बोले-विरोध करने वालों को सबक सिखाएगी जनताकिसानों की आय बढ़ाने में उत्तराखंड बना नंबर वन, 8 लाख किसानों के खातों में आए 3 हजार करोड़ रुपयेगुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस से क्रिसमस तक, दिसंबर में हरियाणा के स्कूलों में पड़ेंगी सात छुट्टियांदशकों पुरानी मांग पर आगे बढ़ी धामी सरकार, वन भूमि पर बसे परिवारों को मिली मालिकाना हक की उम्मीदघर में हादसे से लगी आग को आपदा मानेगी सरकार, प्रभावित परिवारों को मिलेगी राहत राशिदेहरादून में कल रात होगी एयर रेड और ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल, सायरन सुनकर न घबराएंउत्तराखंड में 10 IAS-PCS अधिकारियों के हुए तबादले, नैनीताल और अल्मोड़ा को मिले नए DMधामी सरकार का फैसला, अब इस नाम से जानी जाएगी निराश्रित महिला भरण-पोषण अनुदान योजनासीएम धामी ने 56 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी, कैंट की सड़क से कैचीधाम बाईपास तक होगा कामएक लाख घर, 5 लाख शौचालय और 12 लाख नल कनेक्शन; चौहान ने रखा सरकार का रिपोर्ट कार्डपरिसीमन और महिला आरक्षण पर भाजपा का समर्थन, महेंद्र भट्ट बोले-विरोध करने वालों को सबक सिखाएगी जनताकिसानों की आय बढ़ाने में उत्तराखंड बना नंबर वन, 8 लाख किसानों के खातों में आए 3 हजार करोड़ रुपयेगुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस से क्रिसमस तक, दिसंबर में हरियाणा के स्कूलों में पड़ेंगी सात छुट्टियांदशकों पुरानी मांग पर आगे बढ़ी धामी सरकार, वन भूमि पर बसे परिवारों को मिली मालिकाना हक की उम्मीदघर में हादसे से लगी आग को आपदा मानेगी सरकार, प्रभावित परिवारों को मिलेगी राहत राशि

दून की सड़कों पर आधी रात हुड़दंग बर्दाश्त नहीं, देर रात घूमने पर होगा पुलिस एक्शन

Written by: Harpreet Singh |
Oct 11, 2026 22:17 IST i
✎ Published On Oct 11, 2026 22:17 IST 🕒 Last Updated On Oct 11, 2026 22:17 IST

देहरादून में पुलिस की नाइट स्ट्राइक: D3 बार का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश, ड्रिंक एंड ड्राइव में 27 गिरफ्तार और 39 वाहन सीज। देर रात 61 युवक हिरासत में।

Operation Night Strike

मुख्य बातें

  • धोरन रोड स्थित D3 बार का लाइसेंस रद्द करने की रिपोर्ट प्रशासन को भेजी।
  • शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 27 चालक गिरफ्तार, 39 गाड़ियां सीज की गईं।
  • आधी रात सड़कों पर बेवजह घूम रहे 61 युवकों का थानों में सत्यापन।

देहरादून (11 अक्टूबर) : राजधानी देहरादून में देर रात तक चलने वाले पब-बार कल्चर और सड़कों पर होने वाले हुड़दंग के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीमों ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात पूरे शहर में ‘ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक’ चलाया। इस औचक छापेमारी के दौरान धोरन रोड स्थित चर्चित ‘D3 बार’ को तय समय सीमा के बाद भी खुला पाए जाने पर उसके संचालक को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने बार प्रबंधन पर आबकारी नियमों और लाइसेंस शर्तों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उसका लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी है।

धोरन रोड स्थित डी3 बार का लाइसेंस होगा रद्द

पुलिस अधीक्षक नगर (SP City) के पर्यवेक्षण और संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में शहर के तमाम प्रमुख इलाकों में होटल, पब, बार और रेस्टोरेंट पर एक साथ छापेमारी की गई। पुलिस के अनुसार, धोरन रोड स्थित D3 बार निर्धारित समय समाप्त होने के बावजूद संचालित हो रहा था और वहां नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्काल बार को बंद कराया और संचालक को हिरासत में लेकर वैधानिक प्रक्रिया शुरू की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में रात की शांति भंग करने वाले और आबकारी नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी प्रतिष्ठान को बख्शा नहीं जाएगा।

देर रात घूम रहे 61 युवक लाए गए थाने

नाईट स्ट्राइक के दौरान पुलिस ने शहर की सड़कों, चौराहों और डार्क स्पॉट्स पर विशेष नाकेबंदी की थी। आधी रात के बाद बिना किसी ठोस वजह के सड़कों पर घूम रहे और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त 61 युवकों को पुलिस विभिन्न थानों में लेकर आई। थानों में सभी युवकों के पहचान पत्रों की जांच कर उनका विस्तृत पुलिस सत्यापन कराया गया। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने और अनुशासन तोड़े जाने पर 78 व्यक्तियों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत चालान काटकर वैधानिक चेतावनी दी गई।

ड्रिंक एंड ड्राइव में 27 गिरफ्तार, 39 वाहन सीज

सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने ब्रीथ एनालाइजर के साथ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए 27 लोगों को मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 185 के तहत गिरफ्तार किया गया और उनके वाहन मौके पर ही सीज कर दिए गए। रात भर चली इस सघन चेकिंग में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 97 चालकों के चालान किए गए, जिनमें से 39 वाहनों को जब्त कर थानों में खड़ा कराया गया है। पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि वीकेंड पर नाइटलाइफ के नाम पर हुड़दंग बर्दाश्त नहीं होगा।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment

अपना राज्य चुनें×