home ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम मनोरंजन बिजनेस ऑटो गैजेट्स खेल हेल्थ लाइफस्टाइल धर्म राशिफल लव राशिफल अंक राशिफल पंचांग करियर ट्रेंडिंग वीडियो

हरिद्वार स्टेशन पर रूह कंपा देने वाली वारदात: 4 साल की मासूम से दरिंदगी की कोशिश, यात्रियों ने दरवाजा तोड़कर बचाया

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर मध्य प्रदेश के एक तीर्थयात्री परिवार की साढ़े चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यात्रियों की तत्परता और जीआरपी की त्वरित घेराबंदी के चलते आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

हरिद्वार स्टेशन पर रूह कंपा देने वाली वारदात: 4 साल की मासूम से दरिंदगी की कोशिश, यात्रियों ने दरवाजा तोड़कर बचाया

HIGHLIGHTS

  • शौचालय के भीतर मासूम को बंधक बनाकर गलत हरकत करने की कोशिश.
  • यात्रियों ने शौचालय का दरवाजा तोड़कर बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला.
  • आरोपी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का निवासी, पुलिस खंगाल रही आपराधिक रिकॉर्ड.

हरिद्वार, 07 अप्रैल 2026 (दून हॉराइज़न)। तीर्थनगरी के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब टिकट घर के पास स्थित महिला शौचालय से एक मासूम की चीखें गूंज उठीं. मध्य प्रदेश से अपने परिवार के साथ धर्मनगरी की यात्रा पर आई साढ़े चार साल की मासूम के साथ एक युवक ने शौचालय के भीतर दुष्कर्म का प्रयास किया.

एसपी जीआरपी अरुणा भारती के अनुसार, पीड़ित परिवार मध्य प्रदेश का निवासी है और तीर्थाटन के बाद घर वापसी के लिए स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था. इसी दौरान बच्ची ने शौचालय जाने की जिद की, जिस पर पिता ने उसे महिला शौचालय की ओर भेज दिया. वहां पहले से घात लगाकर बैठे एक युवक ने मौका पाकर बच्ची के अंदर घुसते ही दरवाजा बंद कर लिया.

भीतर आरोपी ने मासूम के साथ अश्लील हरकतें और जोर-जबरदस्ती शुरू कर दी. बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां मौजूद मुसाफिरों और परिजनों के कान खड़े हो गए. लोगों ने जब दरवाजा धक्का दिया तो वह अंदर से लॉक था. अनहोनी की आशंका में भीड़ ने बिना समय गंवाए शौचालय का दरवाजा तोड़ दिया.

दरवाजा खुलते ही अंदर का नजारा देख लोगों के होश उड़ गए; आरोपी युवक ने मासूम को अपनी गिरफ्त में ले रखा था. लोगों को देख आरोपी वहां से धक्का-मुक्की कर भाग निकला, लेकिन स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्ची को सुरक्षित किया और पुलिस को सूचना दी.

हरिद्वार जीआरपी थाना प्रभारी बिपिन चंद्र पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल पूरे स्टेशन परिसर की नाकेबंदी कर दी. सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बताए हुलिए के आधार पर चंद घंटों में ही आरोपी को स्टेशन परिसर के पास से ही दबोच लिया गया.

पकड़े गए आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के मरदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगेरा रसमल्ला निवासी के रूप में हुई है. पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी घुमंतू किस्म का है और अक्सर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वारदातों की तलाश में रहता है.

जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि पुलिस अब उसके पुराने आपराधिक इतिहास और अन्य राज्यों में दर्ज मुकदमों की जानकारी जुटा रही है.


देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों (Latest Hindi News) के लिए जुड़े रहें Doon Horizon के साथ। राजनीति (Politics), खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी और एजुकेशन से जुड़े हर लाइव अपडेट (Live Updates) और ब्रेकिंग न्यूज़ (Breaking News in Hindi) सबसे पहले पाएं। पढ़िए आपके काम की हर बड़ी खबर, सिर्फ एक क्लिक पर।


Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment