ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम बिज़नेस खेल मनोरंजन ऑटो गैजेट्स धर्म राशिफल आज का पंचांग
हेल्थ लाइफस्टाइल करियर ट्रेंडिंग

AAP Dehradun Protest : देहरादून के गांधी पार्क में आप कार्यकर्ताओं का बड़ा प्रदर्शन, फूंका केंद्र सरकार का पुतला

देहरादून के गांधी पार्क अस्लेहोल चौक पर आम आदमी पार्टी ने नीट पेपर लीक और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष उमा गौड़ सिसोदिया के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई।

AAP Dehradun Protest : देहरादून के गांधी पार्क में आप कार्यकर्ताओं का बड़ा प्रदर्शन, फूंका केंद्र सरकार का पुतला

HIGHLIGHTS

  • गांधी पार्क में केंद्र सरकार का फूंका पुतला
  • नीट पेपर लीक मामले को लेकर जताया विरोध
  • दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा
  • शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग

देहरादून, 23 जुलाई 2026 (दून हॉराइज़न)।

AAP Dehradun Protest : देहरादून के गांधी पार्क स्थित अस्लेहोल चौक पर गुरुवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। पार्टी की प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया की अगुवाई में जमा हुए कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा के पेपर लीक और दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध करते हुए सरकार का पुतला फूंका।

प्रदर्शन के दौरान अस्लेहोल चौक पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्टी नेताओं का कहना था कि देश के लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है और आवाज उठाने पर उन पर पुलिस की लाठियां बरसाई जा रही हैं।

प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया ने प्रदर्शन स्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पेपर लीक जैसे गंभीर भ्रष्टाचार को रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। एक तरफ देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा का पर्चा आउट हो जाता है, दूसरी तरफ जब छात्र शांतिपूर्वक न्याय की मांग करते हैं तो दिल्ली में उन पर पुलिस बल प्रयोग किया जाता है।

उमा गौड़ सिसोदिया ने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था की इस बदहाली और नीट मामले में गड़बड़ियों के कारण परीक्षा में शामिल हुए करीब 20 अभ्यर्थी मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर हुए। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा भी अगर सुरक्षित ढंग से आयोजित नहीं हो पा रही है, तो शिक्षा मंत्रालय को अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

आप प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट तौर पर मांग उठाई कि इस पूरे घटनाक्रम की सीधी जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत अपने पद से बर्खास्त कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं की कमर तोड़ने वाली इस तानाशाही नीति को आम आदमी पार्टी किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी।

प्रदर्शन में शामिल युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु पुण्डीर ने कहा कि नीट पेपर लीक कांड की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। इसके साथ ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर निर्दोष छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज करने वाले जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। जब तक ये मांगें पूरी नहीं होतीं, पार्टी उत्तराखंड की सड़कों पर अपना आंदोलन जारी रखेगी।

पार्टी के प्रदेश महासचिव श्याम बाबू पाण्डेय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को अपनी गलतियों को स्वीकार करना चाहिए। सरकार तुरंत लाठीचार्ज के शिकार हुए छात्रों और पूरे देश के युवाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। शिक्षा तंत्र में फैले भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए पहला कदम शिक्षा मंत्री को पद से हटाकर उठाया जाना चाहिए।

गांधी पार्क में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में आप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधा पटवाल, जितेन पंथ, विपिन खन्ना, सुधीर पंथ, नसीर खान, राजीव तोमर, सोनू राठी, शैलेश, तिवारी कमल राणा, दीप्ति रावत, अशोक सेमवाल, सीमा कश्यप, वीके बजाज और अकेश भट्ट समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : रुड़की में महिलाओं से अभद्रता के बाद टूटी शादी, उसी रात दूसरे युवक से हुआ निकाह

Advertisement

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment