home ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम मनोरंजन बिजनेस ऑटो गैजेट्स खेल हेल्थ लाइफस्टाइल धर्म राशिफल लव राशिफल अंक राशिफल पंचांग करियर ट्रेंडिंग वीडियो

Angel Chakma Murder Case: पुलिस ने NCST को सौंपी रिपोर्ट, मुख्य आरोपी पर रेड नोटिस की तैयारी

देहरादून के बहुचर्चित एंजेल चकमा हत्याकांड में पुलिस ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) के सामने रिपोर्ट पेश कर साफ किया है कि कोई भी आरोपी एसटी समुदाय से नहीं है और न ही नस्लीय टिप्पणी के साक्ष्य मिले हैं। वहीं चकमा स्टूडेंट्स यूनियन ने पुलिस के इन दावों को खारिज करते हुए जांच भटकाने का आरोप लगाया है और फरार मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

Angel Chakma Murder Case: पुलिस ने NCST को सौंपी रिपोर्ट, मुख्य आरोपी पर रेड नोटिस की तैयारी

HIGHLIGHTS

  • देहरादून पुलिस ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के समक्ष मामले की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की।
  • पुलिस का दावा- जांच और दाखिल चार्जशीट में नस्लीय टिप्पणी किए जाने के सबूत नहीं मिले।
  • मुख्य आरोपी यश राज अवस्थी नेपाल फरार, पुलिस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रेड नोटिस जारी कराने में जुटी।
  • पीड़ित परिवार और छात्र संगठन ने पुलिस के दावों पर आपत्ति जताकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

देहरादून, 20 मई 2026 (दून हॉराइज़न)। देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में हुए बहुचर्चित एंजेल चकमा हत्याकांड (Angel Chakma Murder Case) की जांच रिपोर्ट पुलिस ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) के सामने पेश कर दी है। पुलिस ने आयोग को बताया है कि इस मामले के छह आरोपियों में से कोई भी अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय से ताल्लुक नहीं रखता। इसके साथ ही कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में पुलिस ने वारदात के दौरान किसी भी तरह की नस्लीय टिप्पणी होने की बात से साफ इनकार किया है।

दूसरी तरफ, अरुणाचल प्रदेश चकमा स्टूडेंट्स यूनियन और पीड़ित पक्ष ने पुलिस के इन दावों पर तीखे सवाल खड़े किए हैं। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस के शुरुआती बयानों और मौजूदा दावों में विरोधाभास है, जिससे जांच की दिशा भटक रही है। छात्र संगठन ने इस बात पर भी गहरी चिंता जताई है कि मामले के दो नाबालिग आरोपियों को जमानत मिल चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी अब तक कानून की गिरफ्त से बाहर है।

नस्लीय टिप्पणी के साक्ष्य नहीं: एसपी देहात

हत्याकांड (Angel Chakma Murder Case) की विवेचना और कानूनी पहलुओं को लेकर एसपी देहात पंकज गैरोला ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने मामले की गहनता से जांच की है। विवेचना के दौरान आरोपियों द्वारा सीधे तौर पर किसी भी तरह की नस्लीय या जातिसूचक टिप्पणी करने के ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं। इसी तथ्यात्मक रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की है।

मुख्य आरोपी नेपाल फरार, प्रत्यर्पण की कार्रवाई शुरू

इस मामले में सहसपुर के क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनुज कुमार अपनी टीम के साथ बीते शुक्रवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के समक्ष पेश हुए। पुलिस अधिकारियों ने आयोग को बताया कि मामले का मुख्य आरोपी यश राज अवस्थी घटना के बाद नेपाल भाग गया है। उसे वापस भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण (Extradition) की कानूनी कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। आरोपी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रेड नोटिस जारी कराने के लिए भी पुलिस की विशेष टीम काम कर रही है।

Angel Chakma Murder Case : क्या है पूरा घटनाक्रम?

मूल रूप से त्रिपुरा के उनाकोटी के रहने वाले एंजेल चकमा और उनके भाई माइकल पर पिछले साल 9 दिसंबर 2025 को देहरादून के सेलाकुई इलाके में छह लोगों के एक गुट ने हमला कर दिया था। बताया गया था कि भाइयों ने कथित तौर पर की गई नस्लीय टिप्पणियों का विरोध किया था, जिसके बाद उन पर जानलेवा हमला हुआ। गंभीर रूप से घायल एंजेल ने अस्पताल में इलाज के दौरान 26 दिसंबर को दम तोड़ दिया था।

पीड़ित पिता का छलका दर्द

त्रिपुरा के सिपाहीजाला में तैनात एंजेल के पिता तरुण चकमा ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि एंजेल एक होनहार छात्र था और पढ़ाई पूरी होने के बाद उसे 12 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर नौकरी मिल गई थी। 27 दिसंबर से उसकी इंटर्नशिप शुरू होनी थी, लेकिन उससे एक दिन पहले ही उसकी मौत हो गई।

तरुण चकमा के मुताबिक, उन्होंने बेटे की पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए 30 साल तक कठिन ड्यूटी की। इस हादसे के बाद उनका छोटा बेटा माइकल, जो देहरादून में ही ग्रेजुएशन सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा है, गहरे सदमे में है और पूरी तरह चुप हो गया है। Angel Chakma Murder

उत्तराखंड की मुख्य खबरें
Uttarakhand Weather: हरिद्वार-पंतनगर में पारा 40 पार, देहरादून समेत 3 जिलों में भीषण लू का येलो अलर्ट
Uttarakhand News : हाईटेंशन लाइन से टकराया बदरीनाथ से आ रहा हेलीकॉप्टर, पायलट की सूझबूझ से बची 6 जानें
Dehradun Hospital Fire: पैनेसिया अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, दम घुटने से बुजुर्ग महिला मरीज की मौत
Keshav Thalwal Case : फिर विवादों में घिरे केशव थलवाल, मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों (Latest Hindi News) के लिए जुड़े रहें Doon Horizon के साथ। राजनीति (Politics), खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी और एजुकेशन से जुड़े हर लाइव अपडेट (Live Updates) और ब्रेकिंग न्यूज़ (Breaking News in Hindi) सबसे पहले पाएं। पढ़िए आपके काम की हर बड़ी खबर, सिर्फ एक क्लिक पर।


Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment