ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम बिज़नेस खेल मनोरंजन ऑटो गैजेट्स धर्म राशिफल आज का पंचांग
हेल्थ लाइफस्टाइल करियर ट्रेंडिंग

Assembly Election 2027 : उत्तराखंड में ‘हैट्रिक’ की तैयारी, 2027 के लिए BJP ने बनाया ये नया मास्टरप्लान

उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनावों में लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के लिए भाजपा ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। देहरादून में हुई प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में हारे हुए बूथों पर फोकस करने और मंत्रियों को प्रभार वाले जिलों की भी जिम्मेदारी सौंपने का अहम फैसला लिया गया है।

Assembly Election 2027 : उत्तराखंड में 'हैट्रिक' की तैयारी, 2027 के लिए BJP ने बनाया ये नया मास्टरप्लान

HIGHLIGHTS

  • पिछले दो चुनावों में हारे गए बूथों को जीतने के लिए बनेगा माइक्रो प्लान।
  • जून से अगस्त तक चलेगा भाजपा का तीन महीने का विशेष बूथ अभियान।
  • धामी कैबिनेट के मंत्रियों को अपनी सीट के साथ प्रभार वाले जिलों का भी जिम्मा।
  • कोर कमेटी के सदस्य हर बूथ पर दो दिन का प्रवास कर जनता की समस्याएं सुनेंगे।

देहरादून, 29 मई (दून हॉराइज़न)। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2027) में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए उत्तराखंड भाजपा ने जमीनी स्तर पर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। देहरादून स्थित प्रदेश मुख्यालय में गुरुवार को हुई अहम कोर कमेटी की बैठक में पार्टी ने उन बूथों पर सबसे ज्यादा फोकस करने का निर्णय लिया है, जहां पिछले दो चुनावों में उसे हार का सामना करना पड़ा था।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने कार्यभार संभालने के बाद पहली बार देहरादून पहुंचकर इस बैठक की अध्यक्षता की। तीन घंटे से अधिक समय तक चले इस मंथन में पूर्व मुख्यमंत्रियों, सांसदों, मंत्रियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों को चुनावी रोडमैप सौंपा गया है।

मंत्रियों पर रहेगी दोहरी जिम्मेदारी

आगामी चुनाव को देखते हुए धामी कैबिनेट के मंत्रियों की जिम्मेदारी बढ़ा दी गई है। उन्हें अब अपनी विधानसभा सीट के साथ-साथ उन जिलों में भी पार्टी को जिताने का टास्क मिला है, जहां के वे प्रभारी हैं। कोर कमेटी की बैठक में स्पष्ट किया गया कि चुनाव के लिए अब कम समय बचा है, इसलिए मंत्री जनता से सीधा संवाद करें। उन्हें यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि आम लोगों से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर देरी न हो।

तीन महीने चलेगा विशेष अभियान

विपक्ष की रणनीतियों का बूथ स्तर पर जवाब देने के लिए भाजपा अगले तीन महीने—जून, जुलाई और अगस्त—में एक विशेष अभियान चलाने जा रही है। इसके तहत हर बूथ के लिए माइक्रो लेवल पर प्लानिंग की जा रही है। कोर कमेटी के सदस्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे हर बूथ पर कम से कम दो दिन का प्रवास करें। वहां की स्थानीय समस्याओं का फीडबैक लेकर सीधे सरकार तक पहुंचाया जाएगा, ताकि समय रहते उनका समाधान किया जा सके।

अनुशासन और तालमेल पर जोर

बैठक के दौरान पार्टी नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया गया कि चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और सरकार-संगठन के बीच बेहतर तालमेल सबसे जरूरी है। अनुशासन को ही भाजपा की सफलता का मुख्य सूत्र बताया गया। नेताओं को आपसी समन्वय बनाकर 2027 के लक्ष्य पर फोकस करने की नसीहत दी गई है।

पार्टी नेतृत्व का मानना है कि धामी सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों और केंद्र-राज्य की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर राज्य में एक बार फिर स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की जाएगी।

Advertisement

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment