home ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम मनोरंजन बिजनेस ऑटो गैजेट्स खेल हेल्थ लाइफस्टाइल धर्म राशिफल लव राशिफल अंक राशिफल पंचांग करियर ट्रेंडिंग वीडियो

सावधान! अगर देहरादून के हॉस्टल में बिना वेरिफिकेशन रह रहे हैं, तो सीधे जाएंगे जेल

देहरादून पुलिस ने प्रेमनगर क्षेत्र के हॉस्टल और पीजी में रहने वाले बाहरी छात्रों के लिए व्यापक सत्यापन अभियान चलाकर 75 संदिग्धों को हिरासत में लिया। एसएसपी के निर्देश पर नियमों का उल्लंघन करने वाले 8 संचालकों पर 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए 16 वाहनों को सीज किया गया है।

सावधान! अगर देहरादून के हॉस्टल में बिना वेरिफिकेशन रह रहे हैं, तो सीधे जाएंगे जेल

HIGHLIGHTS

  • बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रह रहे 75 छात्रों को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने में बैठाया।
  • नियम तोड़ने वाले 8 पीजी संचालकों पर लगा 80 हजार का भारी जुर्माना, 16 गाड़ियां पुलिस ने की जब्त।
  • रात 10 बजे के बाद पीजी में एंट्री बैन, नशा मिलने पर छात्र के साथ मालिक पर भी होगी एफआईआर।

देहरादून। राजधानी के शैक्षणिक हब प्रेमनगर में रविवार रात पुलिस की भारी नफरी ने अचानक दस्तक देकर हड़कंप मचा दिया। एसएसपी देहरादून के कड़े रुख के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमों ने क्षेत्र के हॉस्टल और पीजी (PG) में रह रहे बाहरी छात्रों का बड़े स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य शिक्षा की आड़ में पनप रहे नशे के कारोबार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसना है।

एसपी सिटी के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पाया कि कई पीजी और हॉस्टल संचालक बिना किसी कानूनी औपचारिकता के छात्रों को शरण दे रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहचान पत्र और सत्यापन दस्तावेज न दिखा पाने वाले 75 छात्रों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। इन सभी से संदिग्ध गतिविधियों के इनपुट खंगालने के लिए सघन पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने इस दौरान 8 ऐसे प्रतिष्ठान संचालकों की पहचान की जिन्होंने अपने यहां रह रहे छात्रों का शत-प्रतिशत सत्यापन नहीं कराया था। इन सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 80 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी पीजी में छात्र नशा करते पाए गए, तो केवल छात्र ही नहीं बल्कि संचालक को भी जेल की हवा खानी होगी।

सड़कों पर हुड़दंग मचाने वाले रईसजादों के खिलाफ भी पुलिस का चाबुक चला है। चेकिंग के दौरान ट्रिपल राइडिंग और रैश ड्राइविंग करने वाले 52 वाहन चालकों के चालान काटे गए, जबकि गंभीर उल्लंघन पर 16 वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। पौंधा और नंदा की चौकी क्षेत्र के होटल-ढाबों को भी रात 10 बजे के बाद शटर गिराने की सख्त हिदायत दी गई है।


देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों (Latest Hindi News) के लिए जुड़े रहें Doon Horizon के साथ। राजनीति (Politics), खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी और एजुकेशन से जुड़े हर लाइव अपडेट (Live Updates) और ब्रेकिंग न्यूज़ (Breaking News in Hindi) सबसे पहले पाएं। पढ़िए आपके काम की हर बड़ी खबर, सिर्फ एक क्लिक पर।


Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment