ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम बिज़नेस खेल मनोरंजन ऑटो गैजेट्स धर्म राशिफल आज का पंचांग
हेल्थ लाइफस्टाइल करियर ट्रेंडिंग

जश्न के बहाने कमरे में बुलाया, जबरन पिलाई शराब; रामनगर रिजॉर्ट में युवती से दुष्कर्म

दून हॉराइज़न ब्यूरो,
Published by: Harpreet Singh Updated Mon, 26 Oct 2026 07:52 PM IST

रामनगर के रिजॉर्ट में कॉर्पोरेट आउटिंग के दौरान दिल्ली की युवती से कथित दुष्कर्म। पुलिस ने BNS 62 और 64 में FIR दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

ramnagar resort case

मुख्य बातें

  • कंपनी के 10 साल पूरे होने के जश्न में दिल्ली से आई थी युवती
  • कमरे में जबरन शराब पिलाकर दरिंदगी का आरोप, HR को दी थी जानकारी
  • रामनगर पुलिस ने BNS 62 और 64 में केस दर्ज कर दोनों को पकड़ा

रामनगर (26 अक्टूबर) : निजी कंपनी के 10 साल पूरे होने का जश्न मनाने दिल्ली से उत्तराखंड आई एक युवती के साथ रामनगर के रिजॉर्ट में कथित दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अपनी ही कंपनी की सेल्स टीम के दो सहकर्मियों पर जबरन शराब पिलाकर दरिंदगी और हमले का आरोप लगाया है। रामनगर कोतवाली पुलिस ने दिल्ली निवासी युवती की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

जश्न की आड़ में कमरे में बुलाकर की दरिंदगी

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, बीती 24 और 25 अक्टूबर को कंपनी की कॉर्पोरेट आउटिंग रामनगर के एक नामी रिजॉर्ट में रखी गई थी। 24 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे पीड़िता को रिजॉर्ट के एक कमरे में बुलाया गया, जहां सेल्स टीम के सदस्य शराब पी रहे थे। पीड़िता का आरोप है कि वहां मौजूद सहकर्मी शुभम ने उसे जबरन और शराब पिलाई और इसके बाद उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। वहीं दूसरे आरोपी सौरभ पर कमरे में पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप है।

तबीयत बिगड़ने पर छोड़ा, HR मैनेजर से की शिकायत

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान तबीयत बिगड़ने और उल्टियां होने के बाद दोनों आरोपी उसे दूसरे कमरे में ले गए, जहां अन्य कर्मचारी मौजूद थे। अगले दिन 25 अक्टूबर को भी युवती की तबीयत खराब रही और उसने शाम को कंपनी की एचआर मैनेजर को पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद 26 अक्टूबर को युवती सीधे रामनगर कोतवाली पहुंची और दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर देकर सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, दोनों आरोपी हिरासत में

शिकायत मिलते ही रामनगर पुलिस एक्शन में आई और मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (दुष्कर्म) और 62 (अपराध करने के प्रयास) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल यानी रिजॉर्ट के उस कमरे का मुआयना कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। कोतवाल सुशील के अनुसार, मामले में नियमानुसार जांच कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment