ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम बिज़नेस खेल मनोरंजन ऑटो गैजेट्स धर्म राशिफल आज का पंचांग
हेल्थ लाइफस्टाइल करियर ट्रेंडिंग

Dehradun Crime News : प्रेमनगर में डिलीवरी बॉय पर धारदार हथियार से वार, 24 घंटे में आरोपी चाय बागान से अरेस्ट

देहरादून के प्रेमनगर में पार्सल वापस ले जाने को लेकर हुए विवाद में एक डिलीवरी बॉय पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। दून पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर फरार आरोपी को मोहनपुर चाय बागान से गिरफ्तार कर लिया है।

Dehradun Crime News : प्रेमनगर में डिलीवरी बॉय पर धारदार हथियार से वार, 24 घंटे में आरोपी चाय बागान से अरेस्ट

HIGHLIGHTS

  • न्यू स्मिथ नगर में पार्सल वापस न ले जाने पर हुआ था विवाद।
  • आरोपी सुमित लोधी ने डिलीवरी बॉय नवीन कुमार पर धारदार हथियार से किया हमला।
  • प्रेमनगर कोतवाली में बीएनएस की धारा 109(1) के तहत दर्ज हुआ मुकदमा।
  • पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मोहनपुर चाय बागान से आरोपी को किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद।

देहरादून, 26 मई 2026 (दून हॉराइज़न)। देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक पार्सल वापस ले जाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। स्मिथ नगर में डिलीवरी बॉय पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद से फरार चल रहा था और छिपने की फिराक में था।

पुलिस के अनुसार, नवीन कुमार नाम का डिलीवरी बॉय न्यू स्मिथ नगर में एक पार्सल देने गया था। वहां सुमित लोधी ने पार्सल को गलत बताते हुए उसे लेने से इनकार कर दिया और नवीन पर उसे तुरंत वापस ले जाने का दबाव बनाया। जब डिलीवरी बॉय ने बिना सही प्रक्रिया के पार्सल वापस ले जाने से मना किया, तो विवाद बढ़ गया। इसी दौरान सुमित ने धारदार हथियार से नवीन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

SSP के निर्देश पर ‘ऑपरेशन प्रहार’

घायल नवीन की तहरीर पर प्रेमनगर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1) के तहत जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत तत्काल पुलिस टीमों का गठन कर गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए।

चाय बागान से हुई गिरफ्तारी

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सुमित अपने घर से भाग निकला था। पुलिस टीमें लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी सुमित लोधी (30) को मोहनपुर चाय बागान के पास से धर दबोचा। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बद्रीपुर इलाके से वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में सब-इंस्पेक्टर प्रद्युमन सिंह नेगी और कांस्टेबल रोबिन शामिल रहे। आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment