home ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम मनोरंजन बिजनेस ऑटो गैजेट्स खेल हेल्थ लाइफस्टाइल धर्म राशिफल लव राशिफल अंक राशिफल पंचांग करियर ट्रेंडिंग वीडियो

देहरादून: पति जेल में तो पत्नी ने संभाली नशे की ‘कमान’, सहसपुर पुलिस ने स्मैक के साथ दबोचा

देहरादून की सहसपुर पुलिस ने खुशहालपुर क्षेत्र से एक महिला नशा तस्कर को 7.53 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला अपने जेल में बंद पति की कानूनी पैरवी के लिए फंड जुटाने हेतु नशे की तस्करी कर रही थी।

देहरादून: पति जेल में तो पत्नी ने संभाली नशे की 'कमान', सहसपुर पुलिस ने स्मैक के साथ दबोचा

HIGHLIGHTS

  • महिला के कब्जे से अंतरराष्ट्रीय बाजार में ₹2.10 लाख मूल्य की स्मैक बरामद।
  • आरोपी का पति मुंतजिर पहले से ही गोकशी और तस्करी के मामलों में जेल में बंद है।
  • मुख्यमंत्री के "ड्रग्स फ्री देवभूमि" विजन के तहत सहसपुर पुलिस की बड़ी सफलता।

देहरादून। उत्तराखंड में नशे के खिलाफ जारी ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत सहसपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक महिला नशा तस्कर को भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

पकड़ी गई महिला की पहचान शबनम (34) पत्नी मुंतजिर के रूप में हुई है, जो सहसपुर के ही खुशहालपुर की रहने वाली है। पुलिस ने उसके पास से 7.53 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 2 लाख 10 हजार रुपये आंकी जा रही है।

एसएसपी देहरादून के सख्त निर्देशों के बाद जिले भर में नशे के सौदागरों की धरपकड़ तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में 25 मार्च की रात को मुखबिर की सटीक सूचना पर सहसपुर पुलिस ने खुशहालपुर इलाके में घेराबंदी की और संदिग्ध दिख रही महिला को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान हैरान करने वाला खुलासा हुआ। आरोपी शबनम ने पुलिस को बताया कि उसका पति मुंतजिर गोकशी, चोरी और ड्रग्स तस्करी जैसे संगीन मामलों में पहले से ही जेल की सलाखों के पीछे है। पति की जमानत और वकील की भारी-भरकम फीस चुकाने के लिए उसने खुद तस्करी का रास्ता चुन लिया।

शबनम स्थानीय तस्करों से कम दाम में स्मैक खरीदकर उसे ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थी। पुलिस ने उसके खिलाफ कोतवाली सहसपुर में मु.अ.सं. 62/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29 में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में व0उ0नि0 विकास रावत, अ0उ0नि0 अरविन्द कुमार, कांस्टेबल विकास कुमार और महिला कांस्टेबल रुचि शामिल रहीं। पुलिस अब उन सप्लायर्स की कुंडली खंगाल रही है, जिनसे शबनम माल खरीदती थी।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment