home ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम मनोरंजन बिजनेस ऑटो गैजेट्स खेल हेल्थ लाइफस्टाइल धर्म राशिफल लव राशिफल अंक राशिफल पंचांग करियर ट्रेंडिंग वीडियो

Dehradun Monsoon : देहरादून में मानसून से पहले एक्शन में DM, 7 जून तक का दिया अल्टीमेटम

देहरादून के डीएम डॉ. आशीष चौहान ने मानसून से पहले आपदा प्रबंधन और सड़क मरम्मत के सभी कार्य 7 जून तक पूरे करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि विभागों के बीच तालमेल की कमी या लापरवाही मिलने पर अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Dehradun Monsoon : देहरादून में मानसून से पहले एक्शन में DM, 7 जून तक का दिया अल्टीमेटम

HIGHLIGHTS

  • 7 जून तक सभी प्राथमिकता वाले जनहित कार्य हर हाल में पूरे करने का अल्टीमेटम।
  • ऋषिकेश, विकासनगर और नदी किनारे की बस्तियों में वाटर पंप के साथ तैनात होगी टास्क फोर्स।
  • निर्माण कार्य पूरे कर सड़कें तत्काल PWD को सौंपने और गड्ढामुक्त करने के निर्देश।
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का जनता से खुद फीडबैक लेंगे जिलाधिकारी।

देहरादून, 31 मई 2026 (दून हॉराइज़न)। आगामी मानसून के दौरान जलभराव और आपदा जैसी स्थितियों से निपटने के लिए देहरादून जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने रविवार को सभी संबंधित विभागों को सख्त हिदायत दी है कि मानसून पूर्व की सभी तैयारियां हर हाल में 7 जून तक पूरी कर ली जाएं। उन्होंने साफ किया है कि आपदा प्रबंधन के कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीएम ने लोक निर्माण, सिंचाई, नगर निगम, पुलिस और विद्युत समेत सभी रेखीय विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को अपने स्तर पर तत्काल प्रभाव से टास्क फोर्स, कंट्रोल रूम और वॉर रूम स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।

अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि विभागों के बीच ‘कम्युनिकेशन गैप’ के कारण अगर कोई काम रुकता है, तो सीधे तौर पर जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

संवेदनशील इलाकों में तैनात रहेगी QRT

मानसून में अक्सर जलभराव का सामना करने वाले संवेदनशील इलाकों के लिए विशेष रणनीति तय की गई है। ऋषिकेश, विकासनगर और नदी किनारे बसी बस्तियों में आपात स्थिति से निपटने के लिए वाटर पंप के साथ टास्क फोर्स मुस्तैद रहेगी।

इसके अलावा, बरसाती नालों, नहरों और नदियों के चौनलाइजेशन का काम भी प्राथमिकता पर निपटाने को कहा गया है ताकि भारी बारिश के दौरान पानी आबादी वाले इलाकों में न घुसे। प्रमुख चौराहों पर यातायात सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस को भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

सड़कों को करें गड्ढामुक्त

सड़कों की स्थिति सुधारने पर भी बैठक में विशेष जोर दिया गया। डीएम ने कहा कि जिन सड़कों पर विकास या जनहित से जुड़ी परियोजनाएं चल रही हैं, उन्हें तय सीमा में पूरा कर तुरंत लोक निर्माण विभाग (PWD) को हस्तांतरित किया जाए। इससे सड़कों की मरम्मत और गड्ढे भरने का काम समय पर शुरू हो सकेगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) और पीएमजीएसवाई (PMGSY) के अधिकारियों को सड़क किनारे बनी नालियों और स्कवरों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का खुद लेंगे फीडबैक

जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए डीएम ने अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। उन्होंने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज लेवल-1 की शिकायतों की लगातार मॉनिटरिंग की जाए।

शिकायतों का निपटारा सिर्फ कागजों पर न हो, इसके लिए जिलाधिकारी खुद कॉल ऑपरेटर के जरिए शिकायतकर्ताओं से बात कर जमीनी हकीकत का फीडबैक लेंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता ओम पाल सिंह और सीओ सिटी नितिन लोहानी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों (Latest Hindi News) के लिए जुड़े रहें Doon Horizon के साथ। राजनीति (Politics), खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी और एजुकेशन से जुड़े हर लाइव अपडेट (Live Updates) और ब्रेकिंग न्यूज़ (Breaking News in Hindi) सबसे पहले पाएं। पढ़िए आपके काम की हर बड़ी खबर, सिर्फ एक क्लिक पर।


Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment