home ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम मनोरंजन बिजनेस ऑटो गैजेट्स खेल हेल्थ लाइफस्टाइल धर्म राशिफल लव राशिफल अंक राशिफल पंचांग करियर ट्रेंडिंग वीडियो

Dehradun News : पुलिस हिरासत में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, थानाध्यक्ष समेत 4 नपे

देहरादून के रायपुर थाने की हवालात में बंद एक 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद एसएसपी ने निष्पक्ष जांच के लिए थानाध्यक्ष सहित चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

Dehradun News : पुलिस हिरासत में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, थानाध्यक्ष समेत 4 नपे

HIGHLIGHTS

  • लाडपुर स्थित पेट्रोल पंप पर हंगामे के बाद पुलिस ने सुनील रतूड़ी को हिरासत में लिया था।
  • मेडिकल परीक्षण में 231.6 mg/100ml अल्कोहल की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद MV एक्ट में गिरफ्तारी हुई।
  • मामले की गंभीरता को देखते हुए अब मजिस्ट्रेट जांच और वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

देहरादून। राजधानी के रायपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस अभिरक्षा में एक व्यक्ति की मौत से हड़कंप मच गया है। शनिवार दोपहर करीब 3:15 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि लाडपुर स्थित महादेव फ्यूल पेट्रोल पंप पर एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर कर्मचारियों के साथ बदतमीजी और मारपीट कर रहा है।

पेट्रोल भराने के बाद पैसे न देने के विवाद पर पहुंची चीता पुलिस ने आरोपी को समझाने की कोशिश की, लेकिन हंगामा बढ़ता देख उसे वाहन सहित थाने लाया गया।

थाने पहुंचने पर आरोपी की पहचान 45 वर्षीय सुनील रतूड़ी, पुत्र शिवानन्द रतूड़ी, निवासी 10 पीआरडी कालोनी, तपोवन रोड के रूप में हुई। पुलिस द्वारा एल्कोहल मीटर से की गई जांच में भारी मात्रा में नशा (231.6 mg/100ml) पाया गया।

इस पर पुलिस ने धारा 185/207 एमवी एक्ट के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद भी सुनील कार्यालय में लगातार शोर-शराबा और सरकारी काम में बाधा डाल रहा था, जिसके बाद उसे हवालात में दाखिल किया गया।

हवालात में दाखिल किए जाने के कुछ ही देर बाद निगरानी ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल ने देखा कि सुनील रतूड़ी बेहोश पड़ा है। आनन-फानन में थानाध्यक्ष और अन्य कर्मी उसे कोरोनेशन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून ने तुरंत एक्शन लिया है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए थानाध्यक्ष रायपुर और थाने में तैनात तीन अन्य पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया गया है।

मृतक के शव का पंचायतनामा मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में भरा जाएगा। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रकरण की जुडिशल और मजिस्ट्रेट जांच कराई जाएगी।

पारदर्शिता बनाए रखने के लिए शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के एक विशेष पैनल द्वारा किया जाएगा, जिसकी पूरी वीडियोग्राफी भी होगी। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है और मामले की गहनता से पड़ताल जारी है।


देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों (Latest Hindi News) के लिए जुड़े रहें Doon Horizon के साथ। राजनीति (Politics), खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी और एजुकेशन से जुड़े हर लाइव अपडेट (Live Updates) और ब्रेकिंग न्यूज़ (Breaking News in Hindi) सबसे पहले पाएं। पढ़िए आपके काम की हर बड़ी खबर, सिर्फ एक क्लिक पर।


Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment