ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम बिज़नेस खेल मनोरंजन ऑटो गैजेट्स धर्म राशिफल आज का पंचांग
हेल्थ लाइफस्टाइल करियर ट्रेंडिंग

Dehradun School Holiday : उत्तराखंड में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, देहरादून में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बाद देहरादून में 18 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। राज्य में 21 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

Dehradun School Holiday : उत्तराखंड में भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट', देहरादून में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

HIGHLIGHTS

  • देहरादून में 18 जुलाई को स्कूलों में छुट्टी।
  • कक्षा 1 से 12 और आंगनबाड़ी बंद रहेंगे।
  • मौसम विभाग का देहरादून में ऑरेंज अलर्ट जारी।
  • 21 जुलाई तक राज्यभर में भारी बारिश का अनुमान।

देहरादून, 17 जुलाई 2026 (दून हॉराइज़न)।

Dehradun School Holiday : देहरादून जिले में शनिवार 18 जुलाई को कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों में भी एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

देहरादून डीएम ऑफिस से छुट्टी का बाकायदा आदेश जारी हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। आकाशीय बिजली चमकने और तेज बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है। आपदा न्यूनीकरण को ध्यान में रखते हुए कक्षा 1 से 12 वीं तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं को बंद रखने का फैसला लिया गया।

छुट्टी का यह आदेश देहरादून जिले के सभी शासकीय, गैर शासकीय और निजी स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को इस आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

18 जुलाई से 21 जुलाई तक उत्तराखंड का मौसम काफी खराब रहने वाला है। 18 जुलाई को खासकर देहरादून, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों के लोगों को विशेष सावधान रहने को कहा गया है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

19 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का स्पष्ट अनुमान है।

20 जुलाई को देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार और पौड़ी जिलों में मौसम का मिजाज इसी तरह का रहेगा। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की जाएगी।

21 जुलाई को बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के बाकी बचे जिलों में बारिश की तेज बौछारें पड़ सकती हैं।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment