home ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम मनोरंजन बिजनेस ऑटो गैजेट्स खेल हेल्थ लाइफस्टाइल धर्म राशिफल लव राशिफल अंक राशिफल पंचांग करियर ट्रेंडिंग वीडियो

Ebola Virus : उत्तराखंड में इबोला वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विशेष एडवाइजरी, आप भी रहे अलर्ट

कांगो और युगांडा में इबोला वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। राज्य के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को विशेष निगरानी और संदिग्ध मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री जांचने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

Ebola Virus : उत्तराखंड में इबोला वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विशेष एडवाइजरी, आप भी रहे अलर्ट

HIGHLIGHTS

  • स्वास्थ्य महानिदेशक के आदेश पर देहरादून सीएमओ ने जारी की स्वास्थ्य एडवाइजरी।
  • विदेश यात्रा से लौटने वाले और संदिग्ध लक्षणों वाले मरीजों पर रखी जाएगी विशेष नजर।
  • कांगो और युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों को देखते हुए एहतियातन उठाया गया कदम।

देहरादून, 4 जून 2026 (दून हॉराइज़न)। अफ्रीकी देशों कांगो और युगांडा में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों और इसे लेकर अंतरराष्ट्रीय चिंताओं के बीच उत्तराखंड में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी करते हुए अलर्ट घोषित किया है।

स्वास्थ्य महानिदेशक (डीजी हेल्थ) डॉ. सुनीता टम्टा के निर्देशों के बाद देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मनोज शर्मा ने जिले भर के अस्पतालों को सख्त हिदायत दी है। इसके तहत इबोला जैसे लक्षणों वाले किसी भी मरीज की पहचान और निगरानी में कोई ढील न बरतने को कहा गया है। विशेषकर उन मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री बारीकी से जांची जाएगी, जो हाल ही में विदेश यात्रा से लौटे हैं या संक्रमित देशों के लोगों के संपर्क में आए हैं।

अस्पतालों और मेडिकल स्टाफ को निर्देशित किया गया है कि अचानक तेज बुखार, शारीरिक कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, गले में खराश, उल्टी, दस्त या त्वचा पर लाल चकत्ते जैसे लक्षणों वाले मरीजों पर तुरंत ध्यान दिया जाए।

यदि कोई संदिग्ध मरीज इबोला प्रभावित देशों से लौटा पाया जाता है, तो तय स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के अनुसार तत्काल उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना देनी होगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि समय रहते पहचान और निगरानी से किसी भी संभावित खतरे को राज्य में प्रवेश करने से रोका जा सकता है।

क्यों जारी हुआ अलर्ट?

वर्तमान में कांगो में इबोला संक्रमण के 282 पुष्ट मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 42 मरीजों की जान जा चुकी है। वहीं, पड़ोसी देश युगांडा में भी एक मौत दर्ज की गई है। इस वैश्विक खतरे को देखते हुए भारत सरकार भी सक्रिय है। भारत ने युगांडा को इस बीमारी से निपटने के लिए कंपाला में 2.5 टन तत्काल चिकित्सा आपूर्ति भेजी है।

इसके अलावा, सुरक्षात्मक गियर और नैदानिक उपकरणों से युक्त 43 टन की एक बड़ी खेप भी मदद के तौर पर पहुंचाई गई है। राष्ट्रीय स्तर पर जारी इन्ही चिंताओं के मद्देनजर उत्तराखंड में एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।


देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों (Latest Hindi News) के लिए जुड़े रहें Doon Horizon के साथ। राजनीति (Politics), खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी और एजुकेशन से जुड़े हर लाइव अपडेट (Live Updates) और ब्रेकिंग न्यूज़ (Breaking News in Hindi) सबसे पहले पाएं। पढ़िए आपके काम की हर बड़ी खबर, सिर्फ एक क्लिक पर।


Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment