ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम बिज़नेस खेल मनोरंजन ऑटो गैजेट्स धर्म राशिफल आज का पंचांग
हेल्थ लाइफस्टाइल करियर ट्रेंडिंग

देवभूमि की महिलाओं के लिए खुशखबरी, करवा चौथ पर छुट्टी का आदेश हुआ जारी

दून हॉराइज़न ब्यूरो,
Published by: Harpreet Singh Updated Wed, 28 Oct 2026 01:32 PM IST

उत्तराखंड में करवा चौथ पर्व पर महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। शासन ने 29 अक्टूबर 2026 के लिए आदेश जारी किया है।

Uttarakhand Karwa Chauth holiday 2026

मुख्य बातें

  • उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को करवा चौथ का सार्वजनिक अवकाश घोषित
  • राजकीय, अशासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों की महिला कर्मियों को लाभ
  • शासन सचिव राजेंद्र कुमार ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

देहरादून (28 अक्टूबर) : उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार ने करवा चौथ के पवित्र पर्व पर प्रदेशभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 29 अक्टूबर 2026 (बृहस्पतिवार) को यह अवकाश रहेगा, जिससे सरकारी और अशासकीय दफ्तरों में काम करने वाली महिलाओं को बड़ी राहत मिली है।

महिला कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा

उत्तराखंड शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। शासन के सचिव राजेंद्र कुमार के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार, राज्यपाल ने राज्य के अधीन सभी शासकीय और अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए करवा चौथ पर अवकाश की सहर्ष स्वीकृति प्रदान की है।

29 अक्टूबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

जारी की गई अधिसूचना संख्या-1501 के तहत यह स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश 29 अक्टूबर 2026 को पूरे प्रदेश में प्रभावी होगा। इस फैसले से राज्यभर के विभिन्न विभागों, स्कूलों और संस्थानों में कार्यरत महिलाओं को करवा चौथ का व्रत और पूजा-पाठ करने के लिए सीधा अवकाश मिल सकेगा।

शासन ने सभी विभागों को भेजी प्रतिलिपि

इस महत्वपूर्ण प्रशासनिक फैसले के बाद शासन ने नैनीताल हाईकोर्ट के निबंधक, राज्यपाल के सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव, सभी प्रमुख सचिवों, गढ़वाल और कुमाऊं के मंडलायुक्तों तथा समस्त जिलाधिकारियों को सूचार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रतिलिपि प्रेषित कर दी है। साथ ही सूचना विभाग को इस अधिसूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment