ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम बिज़नेस खेल मनोरंजन ऑटो गैजेट्स धर्म राशिफल आज का पंचांग
हेल्थ लाइफस्टाइल करियर ट्रेंडिंग

Operation Night Strike : रात के अंधेरे में हुड़दंगियों पर बरसी दून पुलिस, 24 गिरफ्तार, रेस्टोरेंट मालिक भी नपे

दून हॉराइज़न ब्यूरो,
Published by: Harpreet Singh Updated Sun, 12 Apr 2026 05:33 PM IST

एसएसपी के निर्देश पर देहरादून पुलिस ने 'ऑपरेशन नाईट स्ट्राइक' के तहत शनिवार रात भारी चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें ड्रंक एंड ड्राइव में 24 लोग गिरफ्तार किए गए। इस कार्रवाई में नियमों का उल्लंघन करने वाली कई थार समेत कुल 68 वाहनों को सीज किया गया है।

Operation Night Strike : रात के अंधेरे में हुड़दंगियों पर बरसी दून पुलिस, 24 गिरफ्तार, रेस्टोरेंट मालिक भी नपे

मुख्य बातें

  • शराब पीकर ड्राइविंग: 24 वाहन चालक गिरफ्तार, हवालात भेजे गए।
  • वाहन सीजिंग: 68 गाड़ियां (विशेषकर थार) पुलिस ने कब्जे में लीं।
  • अवैध शराब: रायपुर में बिना लाइसेंस शराब पिलाने पर रेस्टोरेंट मालिक गिरफ्तार।

देहरादून, 12 अप्रैल 2026 (दून हॉराइज़न)।

Operation Night Strike : राजधानी की सड़कों पर वीकेंड के नाम पर हुड़दंग करने वाले और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ एसएसपी के निर्देश पर ‘ऑपरेशन नाईट स्ट्राइक’ चलाया गया। शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात हुए इस बड़े पुलिस एक्शन में नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली कई काली थार समेत दर्जनों वाहनों को सीज कर दिया गया है। नशे में धुत होकर ड्राइविंग करने वाले 24 व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर हवालात की सैर कराई।

एसपी सिटी के नेतृत्व में सघन चेकिंग

मुख्यमंत्री के ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसएसपी देहरादून ने सभी थाना क्षेत्रों में देर रात तक चेकिंग के आदेश दिए थे। एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने पब, बार, रेस्टोरेंट और प्रमुख चौराहों पर औचक छापेमारी की। इस दौरान रात में बेवजह घूमने वाले 1,252 लोगों को रोककर पूछताछ की गई। पुलिस ने 16 संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया और 109 संदिग्धों का चालान कर जुर्माना वसूला।

थार सवारों पर विशेष नजर

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस का विशेष फोकस उन लग्जरी वाहनों और थार सवारों पर रहा जो यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। पुलिस ने कुल 68 वाहनों को सीज किया, जिनमें काली थार गाड़ियाँ प्रमुख रहीं। एमवी एक्ट के तहत 115 चालान काटकर कुल 63,500 रुपये का जुर्माना मौके पर वसूला गया। इसके अलावा, 90 चालान माननीय न्यायालय के लिए प्रेषित किए गए हैं।

अवैध रूप से शराब पिलाने पर रेस्टोरेंट मालिक गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान रायपुर थाना पुलिस ने रायपुर रोड पर मैगी पॉइंट के पास एक होटल में दबिश दी। यहां बिना किसी वैध लाइसेंस के ग्राहकों को शराब परोसी जा रही थी। पुलिस ने होटल मालिक प्रदीप सोलंकी (निवासी रायपुर) को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/68 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके से भारी मात्रा में बीयर की बोतलें और डिस्पोजेबल गिलास बरामद हुए हैं।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment