ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम बिज़नेस खेल मनोरंजन ऑटो गैजेट्स धर्म राशिफल आज का पंचांग
हेल्थ लाइफस्टाइल करियर ट्रेंडिंग

देहरादून में आधी रात को ‘Operation Prahar’: सड़कों पर खुद उतरे SSP,1500 लोगों से पूछताछ, 42 गाड़ियां सीज

दून हॉराइज़न ब्यूरो,
Published by: Harpreet Singh Updated Sat, 11 Apr 2026 03:26 PM IST

एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत रात भर चले सघन चेकिंग अभियान में 33 शराबी चालकों को गिरफ्तार कर 42 वाहन सीज किए गए। पुलिस ने 1500 से अधिक लोगों से पूछताछ की और नियम तोड़ने वालों से 1 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला।

देहरादून में आधी रात को 'Operation Prahar': सड़कों पर खुद उतरे SSP,1500 लोगों से पूछताछ, 42 गाड़ियां सीज

मुख्य बातें

  • शराब पीकर वाहन चलाने वाले 33 लोग गिरफ्तार, 42 वाहन पुलिस ने किए सीज।
  • 1500 से अधिक संदिग्धों से रात भर पूछताछ, 5 को हिरासत में लिया गया।
  • यातायात नियमों और सार्वजनिक मर्यादा के उल्लंघन पर कुल ₹1,10,250 का जुर्माना।

देहरादून, 11 अप्रैल 2026 (दून हॉराइज़न)।

Operation Prahar : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के निर्देशों पर राज्यभर में जारी ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत देहरादून पुलिस ने शुक्रवार की रात अपराधियों और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ मेगा अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून ने खुद ग्राउंड जीरो पर उतरकर इस कार्रवाई की अगुवाई की। देर रात तक चली इस सघन चेकिंग में पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 33 चालकों को गिरफ्तार किया और कुल 42 वाहनों को सीज कर दिया।

1500 लोगों से पूछताछ, संदिग्धों पर शिकंजा

अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, ग्रामीण और यातायात के नेतृत्व में बनी अलग-अलग टीमों ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में औचक छापेमारी की। इस दौरान रात में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे 1500 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्रवाई की गई।

मर्यादा भंग करने और पुलिस नियमों का उल्लंघन करने पर 171 व्यक्तियों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान किए गए, जिनसे ₹42,750 का जुर्माना वसूला गया। वहीं, 5 संदिग्ध व्यक्तियों को 172 BNSS के तहत हिरासत में लेकर थाने लाया गया है।

यातायात नियमों पर सख्त एक्शन

सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस ने ओवर स्पीडिंग और रेस ड्राइविंग करने वालों पर भी सख्ती दिखाई। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 125 वाहन चालकों के एमवी एक्ट (MV Act) में चालान कर ₹67,500 का जुर्माना मौके पर वसूला गया। इसके अलावा, 20 चालकों के माननीय न्यायालय के चालान किए गए। पूरी कार्रवाई के दौरान कुल 42 वाहनों को नियमों की अनदेखी पर सीज कर पुलिस थानों में खड़ा कर दिया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था पर एसएसपी की पैनी नजर

एसएसपी देहरादून ने ब्रीफिंग के दौरान स्पष्ट किया कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ का उद्देश्य शहर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रात के समय होटल, पब और ढाबों के आसपास विशेष निगरानी रखी जाए। पुलिस ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने या नशे की हालत में वाहन चलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment