ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम बिज़नेस खेल मनोरंजन ऑटो गैजेट्स धर्म राशिफल आज का पंचांग
हेल्थ लाइफस्टाइल करियर ट्रेंडिंग
ब्रेकिंग
हल्द्वानी में छात्र नेता ने साथियों संग किया नाबालिग से गैंगरेप, 6 घंटे के अंदर हुए गिरफ्तारराहुल गांधी के आरोपों को BJP ने बताया बेबुनियाद, कहा- देश में सिर्फ भ्रम फैला रही है कांग्रेसनारी निकेतन 2015 का जिक्र कर भाजपा का पलटवार, कहा – अपने गिरेबान में झांके कांग्रेसदेहरादून में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार‘जिंदगी से परेशान हूं…’, IIT रुड़की के हॉस्टल में छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट में छलक उठा दर्दउत्तराखंड लौट रहे लोग! 44 प्रतिशत रिवर्स पलायन का दावा, CM ने गिनाईं उपलब्धियांधन सिंह रावत का नवी मुंबई दौरा, कहा – अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक अवसर पहुंचाना मुख्य लक्ष्यउत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, अब पयाल और बगसारी गांव तक पहुंचेगी सड़करेखा आर्या की संपत्ति पर हरीश रावत का वार, बोले – 210 करोड़ का जवाब दे सरकारअंकिता भंडारी हत्याकांड : ‘क्या पैसे देकर परिवार का मुंह बंद करना चाहती है भाजपा?’ हरक सिंह रावत का बड़ा हमलाहल्द्वानी में छात्र नेता ने साथियों संग किया नाबालिग से गैंगरेप, 6 घंटे के अंदर हुए गिरफ्तारराहुल गांधी के आरोपों को BJP ने बताया बेबुनियाद, कहा- देश में सिर्फ भ्रम फैला रही है कांग्रेसनारी निकेतन 2015 का जिक्र कर भाजपा का पलटवार, कहा – अपने गिरेबान में झांके कांग्रेसदेहरादून में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार‘जिंदगी से परेशान हूं…’, IIT रुड़की के हॉस्टल में छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट में छलक उठा दर्दउत्तराखंड लौट रहे लोग! 44 प्रतिशत रिवर्स पलायन का दावा, CM ने गिनाईं उपलब्धियांधन सिंह रावत का नवी मुंबई दौरा, कहा – अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक अवसर पहुंचाना मुख्य लक्ष्यउत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, अब पयाल और बगसारी गांव तक पहुंचेगी सड़करेखा आर्या की संपत्ति पर हरीश रावत का वार, बोले – 210 करोड़ का जवाब दे सरकारअंकिता भंडारी हत्याकांड : ‘क्या पैसे देकर परिवार का मुंह बंद करना चाहती है भाजपा?’ हरक सिंह रावत का बड़ा हमला

Pithoragarh Rape Case : टीवी दिखाने के बहाने घर बुलाया और पार की हैवानियत की हदें! धारचूला में मूक-बधिर छात्रा से दुष्कर्म

Written by: Harpreet Singh |
Jul 15, 2026 19:20 IST i
✎ Published On Jul 15, 2026 19:20 IST 🕒 Last Updated On Jul 15, 2026 19:20 IST

पिथौरागढ़ के धारचूला में 11वीं कक्षा की एक मूक-बधिर नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया है और पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Pithoragarh Rape Case : टीवी दिखाने के बहाने घर बुलाया और पार की हैवानियत की हदें! धारचूला में मूक-बधिर छात्रा से दुष्कर्म

मुख्य बातें

  • धारचूला में 11वीं की मूक-बधिर छात्रा से दुष्कर्म
  • आरोपी ने टीवी दिखाने के बहाने घर बुलाया था
  • दुष्कर्म पीड़िता ने हाल ही में बच्ची को जन्म दिया
  • इंस्पेक्टर एके सिंह ने पॉक्सो में केस दर्ज किया

पिथौरागढ़, 15 जुलाई 2026 (दून हॉराइज़न)।

Pithoragarh Rape Case : उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। धारचूला विकासखंड में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मूक-बधिर नाबालिग छात्रा के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने सात महीने बाद एक बच्ची को जन्म दिया है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद परिजन छात्रा और नवजात बच्ची को लेकर अपने घर चले गए हैं।

बीते जून महीने में छात्रा को अचानक पेट दर्द की शिकायत हुई थी। परिजन उसे इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल में हुई चिकित्सकीय जांच में डॉक्टरों ने छात्रा को गर्भवती पाया। अस्पताल प्रबंधन ने बिना देरी किए पुलिस को इस मामले की सूचना दी।

पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर छात्रा की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की। बीते छह जुलाई को मूक-बधिर छात्रा से पुलिस ने पूछताछ की।

छात्रा ने इशारों में पुलिस को पूरा घटनाक्रम समझाया। उसने बताया कि गांव का रहने वाला एक 19-20 वर्षीय युवक उसे टीवी देखने के बहाने अपने घर ले गया था।

युवक ने कमरे का दरवाजा बंद कर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। उसने नाबालिग को धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताने पर वह उसे जान से मार देगा।

डर के कारण छात्रा महीनों तक चुप रही। धारचूला के प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।

पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। उसकी तलाश में क्षेत्र में पुलिस का सघन अभियान जारी है।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment

अपना राज्य चुनें×