home ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम मनोरंजन बिजनेस ऑटो गैजेट्स खेल हेल्थ लाइफस्टाइल धर्म राशिफल लव राशिफल अंक राशिफल पंचांग करियर ट्रेंडिंग वीडियो

देहरादून में 16 साल की किशोरी से दरिंदगी की कोशिश, आरोपी शोएब पुलिस की गिरफ्त में

देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का प्रयास करने वाले 18 वर्षीय आरोपी शोएब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद फरार हुए आरोपी को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दबोचने में सफलता हासिल की है।

Published On: मार्च 26, 2026 10:07 अपराह्न
देहरादून में 16 साल की किशोरी से दरिंदगी की कोशिश, आरोपी शोएब पुलिस की गिरफ्त में

HIGHLIGHTS

  • आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किशोरी के साथ की थी छेड़छाड़ और गलत काम की कोशिश।
  • घटना के बाद फरार हुए आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज।
  • एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने वारदात के अगले ही दिन आरोपी को पटेलनगर क्षेत्र से ही धर दबोचा।

देहरादून। राजधानी के पटेलनगर थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शोएब के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का निवासी है।

घटना 25 मार्च 2026 की है, जब पीड़िता की मां ने कोतवाली पटेलनगर में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, आरोपी शोएब उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। वहां उसने पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ पिलाया और बेहोशी की हालत का फायदा उठाते हुए उसके साथ छेड़छाड़ और गलत काम करने का प्रयास किया।

मौके पर कुछ लोगों की आहट सुनते ही आरोपी घबरा गया और किशोरी को वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मु0अ0सं0-209/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 123, 137(2), 351(2), 61(2), 64 और 3/4 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। एसएसपी देहरादून के सख्त निर्देशों पर आरोपी की तलाश के लिए जाल बिछाया गया।

महिला उपनिरीक्षक तनुजा शर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने मुखबिरों को सक्रिय किया और तकनीकी सर्विलांस की मदद ली। आखिरकार पुलिस ने 26 मार्च को आरोपी शोएब (18 वर्ष) पुत्र आलिम को पटेलनगर क्षेत्र से ही दबोच लिया। आरोपी वर्तमान में बुढढी, नयागांव स्थित ताहिर हसन के मकान में रह रहा था, जबकि उसका स्थायी पता पठानपुरा गदेवडा, थाना बेहट, सहारनपुर है।

देहरादून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में म0उ0नि0 तनुजा शर्मा के साथ कांस्टेबल अनिल सालार और चमनलाल शामिल रहे।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment