home ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम मनोरंजन बिजनेस ऑटो गैजेट्स खेल हेल्थ लाइफस्टाइल धर्म राशिफल लव राशिफल अंक राशिफल पंचांग करियर ट्रेंडिंग वीडियो

Uttarakhand Politics : ‘धामी जनता की पसंद, एनडी तिवारी तो सिलेक्टेड CM थे’; कांग्रेस पर BJP का तीखा पलटवार

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जनता का चुना हुआ लोकप्रिय नेता बताते हुए नारायण दत्त तिवारी को कांग्रेस का 'सेलेक्टेड' सीएम करार दिया।

Uttarakhand Politics : 'धामी जनता की पसंद, एनडी तिवारी तो सिलेक्टेड CM थे'; कांग्रेस पर BJP का तीखा पलटवार

HIGHLIGHTS

  • सीएम धामी के नेतृत्व में भाजपा को मिले 65% वोट।
  • चंपावत उपचुनाव में धामी ने 96% मत हासिल कर रिकॉर्ड बनाया।
  • एनडी तिवारी को दिल्ली आलाकमान ने सीएम पद पर बैठाया था।
  • यूसीसी और नकल विरोधी कानून पूरे देश के लिए नजीर बने।

देहरादून, 6 जुलाई 2026 (दून हॉराइज़न)।

Uttarakhand Politics : भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के बयानों का तीखा जवाब दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने 5 साल के कार्यकाल के कामों से जनता की लोकप्रिय पसंद साबित हुए हैं। धामी के 5 साल के ऐतिहासिक कार्यों ने राज्य को गौरवान्वित किया है।

पंडित नारायण दत्त तिवारी राज्य की पहली निर्वाचित सरकार के मुखिया थे। वह कांग्रेस के सम्मानित नेता थे। पार्टी हाईकमान ने उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में ‘सेलेक्ट’ किया था। किसी भी निर्वाचित सरकार में एक सेलेक्टेड व्यक्ति इलेक्टेड पर कैसे भारी पड़ता है, यह कांग्रेस से बेहतर कोई नहीं जानता।

तिवारी जब मुख्यमंत्री बने, उस समय वह न तो विधायक थे और न ही सांसद। वह लखनऊ और दिल्ली में अज्ञातवास काट रहे थे। उन्होंने पार्टी संगठन से भी पूरी तरह दूरी बनाई हुई थी। कांग्रेस हाईकमान की कृपा दृष्टि के कारण वह अन्य बड़े क्षत्रपों को किनारे कर मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे।

देहरादून से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस नेताओं ने तिवारी के खिलाफ जमकर तांडव मचाया था। विरोधी कांग्रेसियों ने तिवारी को पूरे 5 साल तक बेचैन रखा। आज वही कांग्रेसी नेता तिवारी का गुणगान कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कार्यों से पूरे देश का ध्यान उत्तराखंड की तरफ खींचा है। राज्य में आज जो भी ऐतिहासिक निर्णय लिए जाते हैं, देश के अन्य राज्य उनका अध्ययन कर रहे हैं। यूसीसी और नकल विरोधी कानून ने धामी सरकार की कार्यशैली को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित किया है।

धामी सरकार ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कानून लागू किया। लव जिहाद, संस्कृति के संरक्षण और भू कानून जैसे संवेदनशील मुद्दों पर बेबाकी से निर्णय लिए गए। राज्य के युवा और महिलाएं रोजगार तथा स्वरोजगार योजनाओं से जुड़कर लगातार आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री धामी की इन उपलब्धियों को पचा नहीं पा रही है। बिना तथ्यों के भ्रामक और अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं। जनता ने कांग्रेस के कार्यकाल में हुए घपलों को खुली आंखों से देखा है। भाजपा की जीरो टॉलरेंस नीति ने जनता का विश्वास जीता है।

युवा मुख्यमंत्री ने विकास और विश्वास की एक बहुत लंबी लकीर खींची है। जनता ने इसी कारण भाजपा पर लगातार दूसरी बार अपना भरोसा जताया। 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने धामी के नेतृत्व में 65 प्रतिशत मत हासिल किए। धामी भाजपा के विजय रथ के नायक बनकर उभरे।

चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 96 प्रतिशत मत हासिल कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया। कांग्रेस पूरी तरह से जनता का विश्वास खो चुकी है और अब सत्ता के लिए छटपटा रही है। कांग्रेस को ईर्ष्या छोड़कर आत्म मंथन करने की सख्त जरूरत है।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment