home ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम मनोरंजन बिजनेस ऑटो गैजेट्स खेल हेल्थ लाइफस्टाइल धर्म राशिफल लव राशिफल अंक राशिफल पंचांग करियर ट्रेंडिंग वीडियो

Uttarakhand Weather Alert : देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बाद देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर में 9 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। टिहरी के कद्दूखाल में नेशनल हाईवे 707ए पर भूस्खलन से एक पुरानी इमारत ढह गई है लेकिन लोगों को पहले ही सुरक्षित निकाल लिया गया था।

Uttarakhand Weather Alert : देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

HIGHLIGHTS

  • देहरादून, नैनीताल, उधम सिंह नगर में 9 को अवकाश।
  • 5 जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया।
  • टिहरी के कद्दूखाल में NH 707A पर भारी भूस्खलन।
  • होटल की खुदाई के कारण कद्दूखाल में ढही इमारत।

देहरादून, 8 जुलाई 2026 (दून हॉराइज़न)।

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में मानसूनी बारिश ने कई जिलों में जनजीवन प्रभावित कर दिया है। नदियां उफान पर हैं। पहाड़ी रास्तों पर लगातार भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। 9 जुलाई के लिए मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों में गुरुवार, 9 जुलाई को सभी स्कूल बंद रहेंगे। कक्षा 1 से 12वीं तक संचालित सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी ताले लटके रहेंगे।

देहरादून के जिलाधिकारी आशीष चौहान ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर यह आदेश जारी किया है। सभी स्कूलों को इस आदेश का सख्ती से पालन करना होगा।

नैनीताल में जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने अलर्ट को देखते हुए छुट्टियां घोषित की हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और गधेरों के जलस्तर बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर काम कर रहा है।

उधम सिंह नगर जिला प्रशासन ने भी 9 जुलाई को जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश का आदेश निकाला है। जिला प्रशासन ने आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन पांच जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

टिहरी जिले में नेशनल हाईवे 707A पर कद्दूखाल में दुकानों के पास बड़ा भूस्खलन हुआ है। यहां एक पुरानी खाली बिल्डिंग पूरी तरह ढह गई। खतरे की जद में आए दो रेस्टोरेंट, सड़क किनारे बने खोखे और मजदूरों के अस्थायी शेल्टर को पहले ही खाली करा लिया गया था।

कद्दूखाल में यह घटना एक व्यक्ति द्वारा होटल निर्माण के लिए की जा रही खुदाई की वजह से हुई। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है। समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रशासन ने खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और नदी-नालों के किनारे जाने पर सख्त मनाही है। बरसात के दौरान कच्चे और गिरासू भवनों को तुरंत खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment