ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम बिज़नेस खेल मनोरंजन ऑटो गैजेट्स धर्म राशिफल आज का पंचांग
हेल्थ लाइफस्टाइल करियर ट्रेंडिंग

Uttarakhand Weather Alert : देहरादून समेत पहाड़ों पर होगी झमाझम बारिश, 60kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, अलर्ट जारी

दून हॉराइज़न ब्यूरो,
Published by: Harpreet Singh Updated Thu, 04 Jun 2026 03:00 PM IST

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पांच जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है, जिससे प्रदेशभर के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।

Uttarakhand Weather Alert : देहरादून समेत पहाड़ों पर होगी झमाझम बारिश, 60kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, अलर्ट जारी

मुख्य बातें

  • देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में ऑरेंज अलर्ट।
  • पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं की चेतावनी।
  • 4200 मीटर से ऊंचे हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार।
  • राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान।

देहरादून, 4 जून (दून हॉराइज़न)। उत्तराखंड में चिलचिलाती गर्मी के बीच प्री-मानसून बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के पांच प्रमुख जिलों में तेज आंधी, ओलावृष्टि और भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में आए इस बदलाव से जहां लोगों को उमस से राहत मिली है, वहीं तेज हवाओं और आकाशीय बिजली के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून और टिहरी जिलों में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।

इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है, जिसे देखते हुए स्थानीय निवासियों और यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और पेड़ों के नीचे शरण न लेने का सुझाव दिया गया है।

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भी मौसम तेजी से करवट ले रहा है। 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा बागेश्वर, पिथौरागढ़ और राज्य के अन्य पर्वतीय हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राज्य के मैदानी इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बिजली चमकने की घटनाएं सामने आ सकती हैं।

राजधानी देहरादून में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शहर के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है।

तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। लगातार हो रही इस रुक-रुक कर बारिश से पूरे प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment