home ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम मनोरंजन बिजनेस ऑटो गैजेट्स खेल हेल्थ लाइफस्टाइल धर्म राशिफल लव राशिफल अंक राशिफल पंचांग करियर ट्रेंडिंग वीडियो

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में अगले 3 दिन भीषण गर्मी, 6 जिलों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी

उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी और हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। रुड़की में तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, हालांकि तीन दिन बाद पारे में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आने की उम्मीद है।

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में अगले 3 दिन भीषण गर्मी, 6 जिलों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी

HIGHLIGHTS

  • हरिद्वार, देहरादून और नैनीताल समेत 6 जिलों में 27 मई तक हीटवेव की चेतावनी।
  • रुड़की में दर्ज हुआ राज्य का सबसे अधिक तापमान (41.8°C)।
  • अगले 2-3 दिनों तक गर्मी से राहत नहीं, उसके बाद बदलेगा मौसम।

देहरादून, 25 मई (दून हॉराइज़न)। उत्तराखंड में फिलहाल भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक तपिश लगातार बढ़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल समेत राज्य के छह जिलों में अगले तीन दिनों तक (25 से 27 मई) के लिए हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया है।

सोमवार को मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। मैदानी इलाकों में सूरज के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं। हरिद्वार के रुड़की में राज्य का सबसे ज्यादा 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में सबसे कम न्यूनतम तापमान मुक्तेश्वर (नैनीताल) में 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि 25, 26 और 27 मई को हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों के कुछ इलाकों में लू चलने की पूरी संभावना है। ऐसे में दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

3 दिन बाद बदलेगा मौसम

राहत की बात यह है कि गर्मी के इस कड़े दौर के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद के 3-4 दिनों में पारे में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे झुलसाती गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

दूसरी तरफ, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में छिटपुट बारिश भी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के मुताबिक, जोशीमठ में 2.1 मिमी, चंपावत में 1.0 मिमी और केदारनाथ में 0.1 मिमी हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment