ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम बिज़नेस खेल मनोरंजन ऑटो गैजेट्स धर्म राशिफल आज का पंचांग
हेल्थ लाइफस्टाइल करियर ट्रेंडिंग
ब्रेकिंग
हल्द्वानी में छात्र नेता ने साथियों संग किया नाबालिग से गैंगरेप, 6 घंटे के अंदर हुए गिरफ्तारराहुल गांधी के आरोपों को BJP ने बताया बेबुनियाद, कहा- देश में सिर्फ भ्रम फैला रही है कांग्रेसनारी निकेतन 2015 का जिक्र कर भाजपा का पलटवार, कहा – अपने गिरेबान में झांके कांग्रेसदेहरादून में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार‘जिंदगी से परेशान हूं…’, IIT रुड़की के हॉस्टल में छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट में छलक उठा दर्दउत्तराखंड लौट रहे लोग! 44 प्रतिशत रिवर्स पलायन का दावा, CM ने गिनाईं उपलब्धियांधन सिंह रावत का नवी मुंबई दौरा, कहा – अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक अवसर पहुंचाना मुख्य लक्ष्यउत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, अब पयाल और बगसारी गांव तक पहुंचेगी सड़करेखा आर्या की संपत्ति पर हरीश रावत का वार, बोले – 210 करोड़ का जवाब दे सरकारअंकिता भंडारी हत्याकांड : ‘क्या पैसे देकर परिवार का मुंह बंद करना चाहती है भाजपा?’ हरक सिंह रावत का बड़ा हमलाहल्द्वानी में छात्र नेता ने साथियों संग किया नाबालिग से गैंगरेप, 6 घंटे के अंदर हुए गिरफ्तारराहुल गांधी के आरोपों को BJP ने बताया बेबुनियाद, कहा- देश में सिर्फ भ्रम फैला रही है कांग्रेसनारी निकेतन 2015 का जिक्र कर भाजपा का पलटवार, कहा – अपने गिरेबान में झांके कांग्रेसदेहरादून में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार‘जिंदगी से परेशान हूं…’, IIT रुड़की के हॉस्टल में छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट में छलक उठा दर्दउत्तराखंड लौट रहे लोग! 44 प्रतिशत रिवर्स पलायन का दावा, CM ने गिनाईं उपलब्धियांधन सिंह रावत का नवी मुंबई दौरा, कहा – अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक अवसर पहुंचाना मुख्य लक्ष्यउत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, अब पयाल और बगसारी गांव तक पहुंचेगी सड़करेखा आर्या की संपत्ति पर हरीश रावत का वार, बोले – 210 करोड़ का जवाब दे सरकारअंकिता भंडारी हत्याकांड : ‘क्या पैसे देकर परिवार का मुंह बंद करना चाहती है भाजपा?’ हरक सिंह रावत का बड़ा हमला

Vikram Sharma Murder : जेल की दुश्मनी और बिजनेस की रंजिश बनी विक्रम शर्मा की मौत की वजह

Written by: Harpreet Singh |
Feb 23, 2026 15:01 IST i
✎ Published On Feb 23, 2026 15:01 IST 🕒 Last Updated On Feb 23, 2026 15:01 IST

देहरादून के बहुचर्चित विक्रम शर्मा हत्याकांड का पुलिस और STF ने खुलासा कर दिया है। झारखंड के कुख्यात अपराधी की हत्या की साजिश नोएडा और जमशेदपुर में रची गई थी, जिसमें शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Vikram Sharma Murder : जेल की दुश्मनी और बिजनेस की रंजिश बनी विक्रम शर्मा की मौत की वजह

मुख्य बातें

  1. एसएसपी देहरादून ने फरार चल रहे मुख्य आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
  2. कत्ल की प्लानिंग 3 महीने पहले शुरू हुई थी; रेकी के लिए आरोपी ने उसी जिम में एडमिशन लिया जहां विक्रम जाता था।
  3. घटना में इस्तेमाल की गई झारखंड नंबर की स्कॉर्पियो (JH05 DZ 5517) को ग्रेटर नोएडा से बरामद किया गया है।

देहरादून। (Vikram Sharma Murder) देहरादून के डालनवाला इलाके में हुए सनसनीखेज विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी अब पूरी तरह सुलझ गई है। असल में स्थिति ये है कि यह कोई अचानक हुई वारदात नहीं थी, बल्कि इसे अंजाम देने के लिए महीनों से बिसात बिछाई जा रही थी। उत्तराखंड STF और दून पुलिस की संयुक्त टीम ने इस केस में दो अभियुक्तों को अलग-अलग राज्यों से दबोच लिया है।

पुलिस की जांच में जो बातें निकलकर सामने आई हैं, वो किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं हैं। मृतक विक्रम शर्मा खुद भी एक क्रिमिनल बैकग्राउंड वाला शख्स था और झारखंड में उसके खिलाफ रंगदारी और हत्या के प्रयास जैसे कई संगीन मामले दर्ज थे।

जांच में पता चला है कि दुश्मनी की जड़ें झारखंड के जमशेदपुर से जुड़ी थीं। जेल में हुए एक विवाद का बदला लेने और अपराध की दुनिया में अपनी धाक जमाने के लिए आशुतोष और विशाल नाम के बदमाशों ने विक्रम को रास्ते से हटाने का फैसला किया। इसमें उनका साथ दिया यशराज ने, जिसकी रेलवे फूड सप्लाई कंपनी में विक्रम शर्मा अड़ंगा डाल रहा था और रंगदारी मांग रहा था।

इन लोगों ने पहले जमशेदपुर और फिर नोएडा में विक्रम को ठिकाने लगाने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा के घेरे और भीड़ की वजह से वे कामयाब नहीं हो पाए। आखिर में उन्होंने देहरादून को अपना टारगेट चुना।

हैरानी की बात ये है कि साजिश कितनी गहरी थी, इसका अंदाजा इस बात से लगाइए कि आरोपी अंकित वर्मा ने वारदात से करीब तीन महीने पहले उसी जिम को ज्वाइन कर लिया था, जहां विक्रम वर्कआउट करने जाता था। घटना वाले दिन भी अंकित ने ही जिम के अंदर से अपने साथियों को फोन कर अपडेट दिया कि “टारगेट अंदर ही है।”

जैसे ही विक्रम जिम से बाहर निकला, आशुतोष और विशाल ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। भागने के लिए इन्होंने बाकायदा प्लानिंग के तहत हरिद्वार से रेंट पर स्कूटी और बाइक ली थी, जिन्हें बाद में वापस कर ये अपनी स्कॉर्पियो से नोएडा फरार हो गए।

पुलिस ने अब तक राजकुमार और मोहित (जो नोएडा की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में BBA का छात्र है) को गिरफ्तार कर लिया है। मोहित ने ही इन शूटरों को नोएडा में पनाह दी थी और गाड़ी ठिकाने लगाने में मदद की थी।

अब सवाल ये उठता है कि अपराध की दुनिया के ये नए खिलाड़ी आखिर कब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहेंगे, क्योंकि मुख्य शूटर अभी भी फरार हैं। हालांकि, शासन-प्रशासन ने साफ कर दिया है कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और फरार आरोपियों पर इनाम की राशि भी बढ़ा दी गई है।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment

अपना राज्य चुनें×