ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम बिज़नेस खेल मनोरंजन ऑटो गैजेट्स धर्म राशिफल आज का पंचांग
हेल्थ लाइफस्टाइल करियर ट्रेंडिंग
ब्रेकिंग
कलवाड़ी में खाई में गिरी ईको वैन, आठ की मौत; सीएम धामी ने मुआवजे का किया एलानपहाड़ की बेटियों को उच्च शिक्षा में मिलेगी सहूलियत, उफरैंखाल में बना आधुनिक महिला छात्रावासदेहरादून में 33 जगहों पर हुई मॉक ड्रिल, आग से लेकर सुरंग हादसे तक का किया गया अभ्यासउत्तराखंड में चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 58 विधानसभा अध्यक्ष किये नियुक्तमहिला आरक्षण पर दीप्ति रावत का कांग्रेस पर हमला, गांधी परिवार के नेतृत्व पर उठाए सवालजागेश्वर की मूर्तियां नहीं जाने देंगे दिल्ली, हरीश रावत ने धामी सरकार से की तत्काल रोक की मांगउत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 11 परीक्षाओं का शेड्यूल जारीउत्तराखंड के पौड़ी में बड़ा हादसा, 11 लोगों से भरी ईको कार गहरी खाई में गिरीउत्तराखंड के गांवों से मंदिरों तक होंगे विकास कार्य, सीएम धामी ने स्वीकृत किए करोड़ों रुपयेदेहरादून में कल रात होगी एयर रेड और ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल, सायरन सुनकर न घबराएंकलवाड़ी में खाई में गिरी ईको वैन, आठ की मौत; सीएम धामी ने मुआवजे का किया एलानपहाड़ की बेटियों को उच्च शिक्षा में मिलेगी सहूलियत, उफरैंखाल में बना आधुनिक महिला छात्रावासदेहरादून में 33 जगहों पर हुई मॉक ड्रिल, आग से लेकर सुरंग हादसे तक का किया गया अभ्यासउत्तराखंड में चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 58 विधानसभा अध्यक्ष किये नियुक्तमहिला आरक्षण पर दीप्ति रावत का कांग्रेस पर हमला, गांधी परिवार के नेतृत्व पर उठाए सवालजागेश्वर की मूर्तियां नहीं जाने देंगे दिल्ली, हरीश रावत ने धामी सरकार से की तत्काल रोक की मांगउत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 11 परीक्षाओं का शेड्यूल जारीउत्तराखंड के पौड़ी में बड़ा हादसा, 11 लोगों से भरी ईको कार गहरी खाई में गिरीउत्तराखंड के गांवों से मंदिरों तक होंगे विकास कार्य, सीएम धामी ने स्वीकृत किए करोड़ों रुपयेदेहरादून में कल रात होगी एयर रेड और ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल, सायरन सुनकर न घबराएं

उत्तराखंड में चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 58 विधानसभा अध्यक्ष किये नियुक्त

Written by: Harpreet Singh |
Nov 28, 2026 18:10 IST i
✎ Published On Nov 28, 2026 18:10 IST 🕒 Last Updated On Nov 28, 2026 18:10 IST

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने सोशल मीडिया संगठन का विस्तार किया है। अभिनव थापर ने 58 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अध्यक्ष नियुक्त किए हैं।

Abhinav Thapar

मुख्य बातें

  • कांग्रेस ने 58 विधानसभा क्षेत्रों में सोशल मीडिया अध्यक्ष नियुक्त किए।
  • प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर सूची जारी हुई।
  • अभिनव थापर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।
  • आगामी विधानसभा चुनाव में डिजिटल प्रचार को घर-घर तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

देहरादून, 28 नवंबर : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने अपने संगठन को विधानसभा स्तर पर मजबूत करने की दिशा में नई नियुक्तियां की हैं। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग ने प्रदेश की 58 विधानसभा सीटों के लिए अध्यक्षों की सूची जारी की है। प्रदेश सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभिनव थापर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर यह नियुक्तियां की हैं।

जारी कार्यालय ज्ञाप में नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप निष्ठा और लगन से काम करने की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने उनसे कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने की अपेक्षा की है।

इस नियुक्ति प्रक्रिया में गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक के विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है। देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्रों में नए अध्यक्ष बनाए गए हैं।

पुरोला से खटीमा तक इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

जारी सूची के मुताबिक, पुरोला विधानसभा की जिम्मेदारी नितेश चौहान को दी गई है, जबकि गंगोत्री में आजाद जोशी और बदरीनाथ में ईश्वर सिंह नेगी को अध्यक्ष बनाया गया है। थराली में जगत बिष्ट, कर्णप्रयाग में संजय सिंह, केदारनाथ में अरविन्द सिंह गोसाई और रुद्रप्रयाग में निशांत बिष्ट को जिम्मेदारी मिली है।

इसी तरह घनसाली में शुभांकर जुयाल, देवप्रयाग में नरेश उमरियल, नरेंद्रनगर में सुमित रावत, टिहरी में रोशन कंडियाल और धनौल्टी में गंभीर असवाल को नियुक्त किया गया है।

देहरादून जिले और आसपास के विधानसभा क्षेत्रों में भी कई नियुक्तियां हुई हैं। चकराता में विजय पाल चौहान, विकासनगर में मोहम्मद जैद, सहसपुर में अनिरुद्ध मंगाई, धर्मपुर में नीना थापा, राजपुर रोड में नमन कुमार और देहरादून कैंट में त्रिलोचन सिंह जस्सल को अध्यक्ष बनाया गया है।

मसूरी में राजन पुंडीर, डोईवाला में इंदू भंडारी और ऋषिकेश में ऋषि सिंघल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हरिद्वार जिले में आर्यन बक्शी को हरिद्वार, प्रभात तिवारी को रानीपुर, तरुण मालो को ज्वालापुर, विनय सैनी को भगवानपुर, सुमित पंवार को मंगलौर, फरहान मलिक को लक्सर और विजेंदर सैनी को हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पौड़ी क्षेत्र में भी कई नेताओं को जिम्मेदारी मिली है। यमकेश्वर में धीरज प्रकाश आर्या, पौड़ी में आशीष राणा, श्रीनगर में रूप सिंह भंडारी, लैंसडौन में चंद्रजीत बोरा और कोटद्वार में विनय गोसाई को नियुक्त किया गया है।

कुमाऊं की विधानसभा सीटों पर भी घोषित किए अध्यक्ष

कांग्रेस की सूची में कुमाऊं मंडल की विधानसभा सीटों को भी शामिल किया गया है। पिथौरागढ़ जिले की धारचूला सीट पर कमलेश पंवार, डीडीहाट में राजेन्द्र बोरा, पिथौरागढ़ में शंकर खड़ायत और गंगोलीहाट में दीपक सिंह रावत को जिम्मेदारी दी गई है।

बागेश्वर जिले की कपकोट विधानसभा में प्रमोद मेहता और बागेश्वर में ललित प्रसाद जोशी को अध्यक्ष बनाया गया है। अल्मोड़ा जिले में द्वाराहाट से रमेश सिंह बोहरा, सल्ट से प्रकाश सिंह नेगी, रानीखेत से रोहित बिष्ट और सोमेश्वर से रोहित कुमार अरोड़ा को नियुक्त किया गया है।

चंपावत विधानसभा में गौरव जोशी और लोहाघाट में अजय गोरखा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नैनीताल जिले में लालकुआं से दीपेश कबड़वाल, भीमताल से राजेश नैनवाल, नैनीताल से दीपक जोशी, हल्द्वानी से संजू उप्रेती और रामनगर से विनय पड़लिया को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है।

ऊधमसिंह नगर जिले में भी आठ नियुक्तियां की गई हैं। काशीपुर में मोहित चौहान, बाजपुर में नितिन बिष्ट, गदरपुर में रोबिन हंस, रुद्रपुर में सुनील चुग, किच्छा में सोएब अंसारी, सितारगंज में नरेश कुमार बिस्वास, नानकमत्ता में सुरेंद्र बिष्ट और खटीमा में उमेश चंद को जिम्मेदारी मिली है।

अगस्त से लगातार बढ़ाई जा रही सोशल मीडिया टीम

उत्तराखंड कांग्रेस के सोशल मीडिया संगठन में यह विस्तार पहले से चल रही नियुक्ति प्रक्रिया का अगला हिस्सा है। इससे पहले 27 अगस्त 2026 को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग की नई प्रदेश स्तरीय टीम घोषित की गई थी।

उस समय अभिनव थापर को प्रदेश अध्यक्ष, भारत शर्मा और हर्षित सिंह बिष्ट को सह-अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं मधुसूदन सुंदरियाल, रोहित भट्ट, दिनेश चंद्र टम्टा और जसवीर कौर को समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई थी। इस संबंध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नियुक्ति संबंधी विज्ञप्ति जारी की थी।

इसके बाद 23 नवंबर 2026 को उत्तराखंड कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग ने जिला प्रभारियों और अन्य संगठनात्मक पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की थी। उस विस्तार में मंडल और जिला स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं।

अब 28 नवंबर को विधानसभा स्तर पर 58 अध्यक्षों की नियुक्ति के साथ पार्टी ने अपने डिजिटल संगठन को और नीचे तक पहुंचाने की तैयारी की है।

अभिनव थापर ने कहा कि सभी विधानसभा अध्यक्ष जनहित के मुद्दों का अधिकाधिक डिजिटल प्रसारण करेंगे और जिला स्तर पर सोशल मीडिया संगठन को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के चुनावी अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे। कार्यालय ज्ञाप की प्रतिलिपि कांग्रेस की राष्ट्रीय सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत, उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, सह-प्रभारियों और संगठन महामंत्री राजेंद्र भंडारी को भी भेजी गई है।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment

अपना राज्य चुनें×