इस मूलांक वालों के जीवन में कभी नहीं आती पैसों की तंगी, चैन से गुजरेगी ज़िंदगी

अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति की जन्म तिथि का उसके जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है।
इस मूलांक वालों के जीवन में कभी नहीं आती पैसों की तंगी, चैन से गुजरेगी ज़िंदगी

अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति की जन्म तिथि का उसके जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। अंकशास्त्र एक प्राचीन विज्ञान है जिसमें किसीव्यक्ति के जीवन में अंकों के प्रभाव का ज्योतिषीय विश्लेषण किया जाता है।

अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 3 होगा।

आज के इस लेख में हम आपको मूलांक 3 वाले लोगों की कुछ विशेषताएं बताएंगे :

व्यक्तित्व :

मूलांक 3 का स्वामी ग्रह बृहस्पति है, जो सभी ग्रहों का स्वामी है। मूलांक 3 वाले लोग बहुत स्वाभिमानी होते हैं। उन्हें किसी के आगे झुकना पसंदनहीं है। वे किसी का अहसान नहीं लेना चाहते। इन्हें किसी का बेवजह दखल पसंद नहीं है।

उन्हें अपनी आजादी से समझौता करना पसंद नहीं है।इस मूलांक वाले लोग साहसी, शक्तिशाली, मेहनती होते हैं और मुश्किलों से हार नहीं मानते हैं। वे जो भी काम करने का फैसला करते हैं, उसेकरने के बाद उसे छोड़ देते हैं।

शिक्षा :

मूलांक 3 वाले लोग अपनी शिक्षा को लेकर काफी चिंतित रहते हैं। साथ ही उन्हें उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त होती है। उनके रोचक विषय की बातकरें तो विज्ञान और साहित्य में इनकी काफी रुचि होती है। मूलांक 3 वाले लोग हमेशा पढ़ाई में सफल होते हैं।

आर्थिक स्थिति :

मूलांक 3 के जातकों की शुरुआती आर्थिक स्थिति पहले तो ठीक नहीं रहती है लेकिन कुछ समय बाद उन्हें धन लाभ होने लगता है। लेकिन कईबार उन्हें धन और संपत्ति को लेकर मुकदमे का भी सामना करना पड़ता है।

रिश्ता :

अगर रिश्ते की बात करें तो मूलांक 3 वाले जातकों के संबंध लोगों से काफी अच्छे होते हैं। लेकिन अक्सर घर में रिश्ते में समस्या आ जाती है।

येलोग भाई–बहनों के लिए बहुत कुछ करते हैं लेकिन इनके भाई–बहन हर बार इनके लिए कुछ नहीं कर पाते। मूलांक 3 लोगों के बहुत सारे दोस्तहोते हैं। लेकिन इनके सबसे अच्छे मित्र 3, 6, 9 मूलांक होते हैं।

विवाहित जीवन :

मूलांक 3 वाले लोगों के दांपत्य जीवन में कई उतार–चढ़ाव आते हैं। इनके दो शादियां होने की संभावना है, जिससे इन्हें काफी कष्ट उठाना पड़ताहै। मूलांक 3 वाले लोग बहुत आलसी होते हैं।

लेकिन फिर भी अपने मान सम्मान का ध्यान रखते हैं मूलांक 3 वाले जातकों को 2 संतान होती है, जिनमें से पहली संतान को बहुत कष्ट होगा।

स्वास्थ्य :

मूलांक 3 वाले जातक कमर दर्द, त्वचा रोग, साइटिका रोग जैसे रोगों से थोड़े परेशान रहते हैं और उन्हें तंत्रिका तंत्र से संबंधित समस्याओं कासामना करना पड़ सकता है।

Share this story