Relationship Astrology: अगर पति-पत्नी में आए-दिन होता है झगड़ा तो आज ही ट्राई करें यह ऐस्ट्रो टिप्स, सात जन्मों का बन जाएगा रिश्ता

जोड़ियाँ हमेशा स्वर्ग में बनती है और धरती पर मिलती है। शादी एक ऐसी चीज़ है जो आपके धैर्य और स्थिरता की परीक्षा लेता है। यह आपकोसभी प्रकार के ‘जीवन के अनुभवों‘ से रूबरू कराती है।
Relationship Astrology: अगर पति-पत्नी में आए-दिन होता है झगड़ा तो आज ही ट्राई करें यह ऐस्ट्रो टिप्स, सात जन्मों का बन जाएगा रिश्ता

जोड़ियाँ हमेशा स्वर्ग में बनती है और धरती पर मिलती है। शादी एक ऐसी चीज़ है जो आपके धैर्य और स्थिरता की परीक्षा लेता है। यह आपकोसभी प्रकार के ‘जीवन के अनुभवों‘ से रूबरू कराती है। यदि आप एक सुखी वैवाहिक जीवन का आनंद लेना चाहते हैं तो पति और पत्नी दोनों को एक दूसरे के प्रति समर्पित होना चाहिए।

आपसी प्रेम और विश्वास की उनकी भावनाएँ इतनी तीव्र होनी चाहिए कि पति–पत्नी के बीच अलगावऔर अंतर की कोई भी भावना पूरी तरह से समाप्त हो जाए।  शादी में पार्ट्नर को इसके सही पहलू को समझना चाहिए।

हैप्पी मैरिज दूसरे कोखुश रखने के लिए और बदले में कुछ भी उम्मीद किए बिना सब कुछ करने की इच्छा है। पर कभी कभी यह चीज़ नहीं हो पाती और शादी के कुछवक्त बाद लड़ाई शुरू हो जाती है ऐसे में यह कुछ एस्ट्रो टिप्स दिए गए है जो आपके मैरिज को बनाएँगे हैपी मैरिज–

घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। इस पौधे से कपल्स के बीच हमेशा बॉन्डिंग बनी रहती है। घर में तुलसी के पौधे पर रोजाना पानी के साथहल्दी और कुमकुम का भोग लगाएं। इसे घर की महिलाओं को करना चाहिए।घर का पुरुष सदस्य तुलसी के पौधे पर लकड़ी या चांदी की बनीएक छोटी बांसुरी रख सकता है।

भुर्जे का पत्ता लें। पति–पत्नी का नाम लिखकर चांदी के एक छोटे से डिब्बे में रख दें। पत्ते पर थोड़ा गंगाजल/पानी छिड़कें और तुलसी के बर्तन मेंरखें। चांदी के इस छोटे से डिब्बे को बर्तन में उसी मिट्टी से ढँक दें, जो किसी को दिखाई न दे। यह उपाय रिश्तों में मिठास बढ़ाता है।

यदि मांगलिक दोष हो तो मांगलिक दोष को शांत करें।

यदि कुंडली में शुक्र नीच का हो तो कम से कम 3-5 कैरेट की अनामिका में हीरे की अंगूठी धारण करने से जोड़ों के बीच प्रेम और रोमांस में वृद्धिहोगी।

शुक्रवार का व्रत करने से लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ती है।

मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को मांसाहार करने से बचें क्योंकि इससे जोड़ों के बीच मनमुटाव कम होगा।

विष्णु सहस्रनाम का एक बार या प्रतिदिन 108 गायत्री मंत्र का जाप करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर रहेगी।

यदि आप सुखी वैवाहिक जीवन के लिए किसी गठबंधन की तलाश में हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप दोनों राशियों का मिलान कर रहे हैं।

मातंगी यंत्र को पूजा स्थल पर रखें और इसके मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जाप करें। घर के दक्षिण पूर्व कोने में लाल बल्ब जलाएं।

Share this story