2032 तक इन 3 राशियों बदलेगी किस्मत, मेष राशि के लिए आएंगी चुनौतियां

शनि न्यायदेवता या ग्रहों के न्यायाधीश माने गए हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब शनि किसी राशि के दूसरे या 12वें भाव में गोचर करते हैं तब उस राशि में शनि की साढ़ेसाती प्रारंभ होती है।
2032 तक इन 3 राशियों के लिए धन लाभ पर मेष राशि के लिए आएंगी चुनौतियां

नवग्रहों में शनि को सबसे धीमी गति का ग्रह माना गया है। शनि एक राशि से दूसरी राशि में करीब ढाई साल में गोचर करते हैं, इस तरह से न्यायदेवता को एक राशि चक्र पूरा करने में करीब 30 साल लगते हैं। इस समय शनि कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं और साल 2025 में मीन राशि में प्रवेश करेंगे।

शनि के मीन राशि में आने से मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती प्रारंभ होगी। मेष राशि में शनि की साढ़ेसाती कुछ राशियों के लिए भाग्य के दरवाजे खोलेगी। शनि कृपा से इन राशियों को जीवन में अपार धन-संपदा प्राप्त होगी।

जानें मेष राशि में शनि की साढ़ेसाती किन राशियों के लिए लाभकारी 

मेष राशि वालों पर कब शुरू होगी शनि की साढ़ेसाती- शनि 29 मार्च 2025 को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के मीन राशि में जाते ही मेष राशि के जातक शनि की साढ़ेसाती की चपेट में आएंगे और 2032 तक साढ़ेसाती की चपेट में रहेंगे।

मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव- साढ़ेसाती के तीन चरण होते हैं। 2025 में मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण प्रारंभ होगा। शनि के साढ़ेसाती के प्रभाव से मेष राशि वालों को अत्यधिक खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। वाद-विवाद की स्थिति बनेगी। साढ़ेसाती के प्रभाव से आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं, इसलिए इस अवधि में हर मामले में बहुत सतर्कता बरतें।

मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती इन राशियों के लिए लाभकारी 

1. मकर राशि- शनि मकर राशि के स्वामी ग्रह हैं। शनि के मीन गोचर से मकर राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से छुटकारा मिल जाएगा। इस समय मकर राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। साढ़ेसाती हटने से आपको कार्यों में सफलता व धन लाभ के योग बनेंगे।

2. कर्क राशि- इस समय कर्क राशि वालों पर शनि ढैय्या का प्रभाव है। मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती प्रारंभ होने से कर्क राशि वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। शनि ढैय्या हटने से कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी पेशा की स्थिति पहले से बेहतर होगी।

3. वृश्चिक राशि- इस समय वृ्श्चिक राशि शनि ढैय्या की चपेट में है। मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू होने से वृश्चिक राशि वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। ढैय्या हटने के बाद शनि आपको हर क्षेत्र में शुभ फल प्रदान करेंगे।

Share this story