14 मार्च से इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, खुलेंगे तरक्की के द्वार

Sun Transit Surya Gochar Horoscope :  14 मार्च को सूर्य देव कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिषशास्त्र में सूर्य देव को विशेष स्थान प्राप्त है।
14 मार्च से इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, खुलेंगे तरक्की के द्वार
धर्म डेस्क, दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव के शुभ होने पर व्यक्ति को खूब मान-सम्मान मिलता है और धन-लाभ होता है। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। इन राशि वालों का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाएगा। आइए जानते हैं, सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से किन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन-

मेष राशि 

  • कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा।
  • यात्रा से लाभ होने के योग बनेंगे।
  • आय में वृद्धि हो सकती है।
  • आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।
  • कार्यों में सफलता मिलेगी।
  • नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।

मिथुन राशि 

  • आपको नौकरी में तरक्की मिलने के योग बनेंगे।
  • मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।
  • वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
  • आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
  • दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
  • लेन-देन से लाभ होगा।

सिंह राशि 

  • आय में वृद्धि से पैसों से संबंधी परेशानी दूर हो सकती है।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे, जिससे वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है।
  • इस दौरान निवेश करने से लाभ होगा।
  • स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या राशि 

  • आपको नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे।
  • नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
  • व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है।
  • धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
  • धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ कहा जा सकता है।

Share this story