Horoscope : सूर्य, मंगल, बुध, शनि की चाल बदलने से होंगे बड़े बदलाव, जानिए अपनी राशि का हाल

Horoscope Rashifal : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है।
Horoscope : सूर्य, मंगल, बुध, शनि की चाल बदलने से होंगे बड़े बदलाव, जानिए अपनी राशि का हाल
धर्म डेस्क, दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही राशिफल का आकंलन किया जाता है। आने वाले 7 दिनों में सूर्य, मंगल, बुध और शनि की चाल बदलने जा रही है।

14 जनवरी को सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे। 15 मार्च को मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और बुध मीन राशि में उदय हो जाएंगे। 18 मार्च को शनि कुंभ राशि ंंमें उदय हो जाएंगे। सूर्य, मंगल, बुध और शनि की चाल बदलने से आने वाले 7 दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

आइए जानते हैं सूर्य, मंगल, बुध और शनि की चाल बदलने से कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल। पढ़ें मेंष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि : आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान हो सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाई आ सकती है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

वृषभ राशि : आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है।

मिथुन राशि : आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। पदोन्नति भी हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। 

कर्क राशि : मन परेशान रहेगा। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा।

सिंह राशि : मन में निराशा व असंतोष रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में कमी आ सकती है।

कन्या राशि : आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। पिता का साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

तुला राशि : मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। माता का सान्निध्य मिलेगा। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।

वृश्चिक राशि : मन शांत रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। परंतु कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।

धनु राशि : मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। कारोबार में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

मकर राशि : मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा।

कुंभ राशि : आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु मन अशांत भी हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी।

मीन राशि : पठन-पाठन में रुचि रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

Share this story

Icon News Hub