इन राशियों के लिए खरमास होगा वरदान, सूर्य की बदली चाल से बनेगा भाग्य का योग

Kharmas 2024 Rashifal : ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ग्रहों के राजा सूर्य 14 मार्च  2024 को अपनी राशि बदलने जा रहे हैं और कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे।
इन राशियों के लिए खरमास होगा वरदान, सूर्य की बदली चाल से बनेगा भाग्य का योग
धर्म डेस्क, दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, जब सूर्य देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तो इस दिन से ही खरमास शुरू होता है। हिंदू धर्म में खरमास के दौरान मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। सूर्य मीन राशि में राहु के साथ मिलकर ग्रहण योग का निर्माण करेंगे।

जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव 12 राशियों पर होगा, लेकिन कुछ राशि के लोगों के खरमास से अच्छे दिनों की शुरुआत होगी। आइए जानते हैं, सूर्य के राशि परिवर्तन से किन राशियों का होगा भाग्योदय...

वृषभ राशि : नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापार में धन लाभ के योग बनेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत करेंगे। सभी कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। शुभ समय है।

मिथुन राशि : करियर में तरक्की के भरपूर अवसर मिलेंगे। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। लंबे समय से रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे।

कन्या राशि : आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। शत्रुओं पर जीत हासिल होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आकर्षण के क्रेंद बने रहेंगे। व्यक्तित्व में निखार आएगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों से मुक्ति मिलेगी।

धनु राशि : आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। नौकरी-कारोबार में बड़ी सफलता हाथ लगेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।

मकर राशि : सूर्य गोचर से मकर राशि वालों के शुभ समय की शुरुआत होगी। चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करने में सक्षम होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।  व्यापार में धन लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन का आवक बढ़ेगा, लेकिन खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें।

Share this story

Icon News Hub