12 जुलाई को मंगल गोचर: इन राशियों के लिए खुलेगा भाग्य का दरवाजा, धन-धान्य में होगी वृद्धि!

Mangal Gochar Rashifal July 2024 : वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस, पराक्रम, शौर्य और आत्मविश्वास का कारक माना गया है। 
12 जुलाई को मंगल गोचर: इन राशियों के लिए खुलेगा भाग्य का दरवाजा, धन-धान्य में होगी वृद्धि!
दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

मान्यता है कि जब मंगल ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो मेष से लेकर मीन तक की राशियों के जीवन के इन पहलूओं पर ज्यादा गहरा प्रभाव पड़ता है। कुंडली में मंगल के मजबूत होने पर जातक को हर कार्य में मनचाही सफलता मिलती है और सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।

वहीं,मंगल की स्थिति कमजोर होने पर व्यक्ति का जीवन समस्याओं से घिरा रहता है। दृक पंचांग के अनुसार, 12 जुलाई को शाम 07 बजकर 12 मिनट पर मंगल ग्रह मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे और 26 अगस्त तक इसी राशि में उपस्थित रहेंगे। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, मंगल गोचर से कुछ राशियों को बेहद शुभ फल प्राप्त होंगे, लेकिन कुछ राशियों को जीवन में कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं मंगल गोचर से किन राशियों को रहना होगा संभलकर...

मिथुन राशि : मंगल के वृषभ राशि में गोचर के बाद मिथुन राशि वालों को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। इस दौरान स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। कार्यों में मन नहीं लगेगा मानसिक तनाव बढ़ सकता है। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। शत्रु एक्टिव रहेंगे, जिससे थोड़े मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको खर्च पर बहुत कंट्रोल रखना चाहिए। परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। करियर से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। रिश्तों में धैर्य बनाएं रखें।

कर्क राशि : मंगल गोचर से कर्क राशि वालों के जीवन पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इस दौरान अप्रत्याशित खर्चे बढ़ेंगे। ऑफिस में कार्यों का दबाव बढ़ेगा। धन हानि हो सकता है। इसलिए आर्थिक मामलों में कोई रिस्क न लें। वाहन के रखरखाव के लिए धन खर्च होगा। मेडिकल इमरजेंसी के चलते पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाएं।

कुंभ राशि : मंगल के राशि परिवर्तन के बाद कुंभ राशि वालों की जीवन में दिक्कतें बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। परिजनों से वैचारिक मतभेद हो सकता है। आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी। कार्यों में मन नहीं लगेगा। अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रहेगा। इस अवधि में लंबी यात्रा का प्लान न बनाएं। आर्थिक मामलों में कोई बड़ा रिस्क लेने से बचें।

Share this story

Icon News Hub