बुध-शुक्र का महासंयोग! इन 3 राशियों पर होगी धनवर्षा, खुल जाएगी किस्मत का दरवाजा

Mercury-Venus Conjunction In Cancer : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल के बाद ग्रह और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। जिससे कई बार ग्रहों के संयोग से 12 राशियों पर बेहद शुभ प्रभाव पड़ता है।
बुध-शुक्र का महासंयोग! इन 3 राशियों पर होगी धनवर्षा, खुल जाएगी किस्मत का दरवाजा
दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

ज्योतिष में बुध और शुक्र की युति को बेहद शुभ माना गया है। कहा जाता है कि व्यक्ति की कुंडली में बुध और शुक्र के नजदीक आने से धन-संपदा में वृद्धि के योग बनते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होता है। पंचांग के अनुसार, बुध ग्रह 29 जून 2024 को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 7 जुलाई को सुबह 04 बजकर 39 मिनट पर सुख-समृद्धि के दाता शुक्र भी कर्क राशि में विराजेंगे।

कर्क राशि में बुध-शुक्र का मिलन से कुछ राशियों के लिए जुलाई माह बेहद लकी साबित होगा। आइए जानते हैं बुध-शुक्र के पास आने से किन राशियों को होगा लाभ?

कर्क राशि : बुध-शुक्र के मिलन से कर्क राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएंगी। आय में वृद्धि के नए अवसर मिलेंगे। करियर में बड़ी सफलता मिलेगी। रिश्तों में प्यार और मिठास बढ़ेगा। इंकम के नए सोर्स बनेंगे। आर्थिक रूप से सुख और धन-समृद्ध रहेंगे। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। करियर से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे।

तुला राशि : बुध-शुक्र के साथ आने से तुला राशि वालों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। धन-दौलत में वृद्धि होगी। करियर की बाधाएं दूर होंगी। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। समाज में खूब मान-सम्मान मिलेगा। बुद्धि और विवेक का विकास होगा। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक राशि : बुध-शुक्र की नजदीकी से वृश्चिक राशि के जातक धनवान हो सकते हैं। इस दौरान व्यापार में बढ़ोत्तरी के कई अवसर मिलेंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत होगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अपार सफलता मिलेगा। करियर में खूब तरक्की करेंगे। कड़ी मेहनत रंग लाएगी। इस दौरान सफलता आपके कदम चूमेगी।

Share this story