धनु राशि में सूर्य का प्रवेश! इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए कैसे

सूर्य देव एक माह में राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्यदेव 15 दिसंबर को राशि परिवर्तन करने जा रहा है। इस दिन सूर्य देव वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। धनु गुरु के स्वामित्व वाली राशि है। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा।
ज्योतिषशास्त्र में सूर्यदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्यदेव के धनु राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को लाभ होगा। आइए जानते हैं, सूर्य के धनु राशि में प्रवेश से किन राशियों को होगा लाभ-
मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन अत्यंत शुभ रहने वाला है। व्यापारियों के व्यापार को विस्तार मिल सकता है। इस अवधि में धन का आवक बढ़ेगा। पदोन्नति के साथ आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए वरदान समान साबित हो सकता है।
सिंह राशि: मिथुन राशि के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। आपके लिए धन प्राप्ति के प्रबल योग बनेंगे। आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। कारोबारियों को मनमुताबिक मुनाफा हो सकता है। इस अवधि में आपके अटके काम बन सकते हैं।
कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन लाभकारी रहने वाला है। इस दौरान आपको धन लाभ होने के प्रबल आसार हैं। सूर्य देव की कृपा से आपके कारोबार में विस्तार हो सकता है। आय में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। इस अवधि में आपका भाग्योदय हो सकता है।
धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन सुखद समाचार ला सकता है। यह समय शुभ साबित होगा। इस अवधि में आप जिस कार्य में हाथ लगाएंगे, सफलता पाएंगे। सूर्यदेव की कृपा से परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।